इंग्लिश बोलते हैं लेकिन Speak और Talk में फर्क नहीं जानते? ज्यादातर लोग कर देते हैं गलती

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 12 Jun 2026 7:05 PM

विज्ञापन

सोचते हुए लड़की की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

Speak vs Talk Difference: अगर आप रोज बोलचाल में Speak VS Talk बोलते हैं आपका इसका सही मतलब समझना जरूरी है. दोनों शब्द का मतलब अलग-अलग होता है.

विज्ञापन

Speak vs Talk Difference: इंग्लिश सीखने वाले कई लोग Speak और Talk शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग इनके बीच का रियल डिफरेंस जानते हैं. दोनों शब्दों का संबंध बोलने से है, इसलिए कई बार इन्हें एक-दूसरे की जगह इस्तेमाल कर दिया जाता है. हालांकि, इंग्लिश ग्रामर और दैनिक बातचीत में इन दोनों के उपयोग में थोड़ा अंतर होता है.

यदि आप इंटरव्यू, ऑफिस, स्कूल या रोजमर्रा की बातचीत में बेहतर इंग्लिश बोलना चाहते हैं, तो Speak और Talk का सही इस्तेमाल जानना जरूरी है.

Speak का इस्तेमाल कब किया जाता है?

Speak का प्रयोग आमतौर पर तब किया जाता है जब किसी भाषा को बोलने की क्षमता, फॉर्मल या ऑफिशियल बातचीत या किसी व्यक्ति को एड्रेस करने की बात हो.

उदाहरण:

  • I can speak English and Hindi.
  • May I speak to the manager?
  • She spoke at the conference.

इन वाक्यों में बातचीत ऑफिशियल है या किसी खास व्यक्ति या ग्रुप को एड्रेस किया जा रहा है.

Talk का इस्तेमाल कब किया जाता है?

Talk का यूज नॉर्मल, अन ऑफिशियल बातचीत और दो तरफा बातचीत के लिए किया जाता है. जब दो या अधिक लोग आपस में चर्चा कर रहे हों, तब Talk अधिक उपयुक्त माना जाता है.

उदाहरण:

  • We talked for two hours.
  • Let’s talk about your project.
  • I need to talk to my friend.
SpeakTalk
ऑफिशियल अनऑफिशियल
भाषा बोलने की क्षमता बताने के लिए उपयोगबातचीत या चर्चा के लिए उपयोग
भाषण, प्रस्तुति या आधिकारिक संवाद में अधिक इस्तेमालदोस्तों, परिवार और सहकर्मियों के बीच सामान्य बातचीत में अधिक इस्तेमाल
उदाहरण: Speak Englishउदाहरण: Talk with friends

क्या दोनों को एक-दूसरे की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं?

कुछ स्थितियों में Speak और Talk दोनों का प्रयोग किया जा सकता है.

उदाहरण:

  • I need to speak to you.
  • I need to talk to you.

दोनों वाक्य सही हैं, लेकिन पहले वाक्य में थोड़ा अधिक ऑफिशियल या कहें तो फॉर्मल भाव दिखाई देता है, जबकि दूसरे में सामान्य बातचीत का संकेत मिलता है.

इंटरव्यू और प्रोफेशनल लाइफ में क्यों जरूरी है यह अंतर?

इंग्लिश इंटरव्यू, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और प्रोफेशनल ईमेल में सही शब्दों का सेलेक्शन आपके लैंग्वेज पर पकड़ को दर्शाता है. Speak और Talk जैसे सामान्य शब्दों का सही उपयोग आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स को बेहतर बना सकता है.

याद रखने का आसान तरीका

  • Speak = भाषा या औपचारिक संवाद
  • Talk = सामान्य बातचीत या चर्चा

अगर आप यह छोटा-सा नियम याद रख लेते हैं, तो भविष्य में Speak और Talk के इस्तेमाल को लेकर कभी भ्रम नहीं होगा.

यह भी पढ़ें- Excuse Me या Sorry? अंग्रेजी बोलते वक्त लोग अक्सर करते हैं ये गलती

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola