School Assembly News Headlines Today: दोस्तों के बीच बन जाएंगे Hero, स्कूल असेंबली में सुनाएं ये बड़ी खबरें

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 26 Nov 2025 7:41 AM

विज्ञापन

स्कूल असेंबली (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

School Assembly News Headlines Today: कई स्कूलों में असेंबली में देश और दुनिया की बड़ी खबरें सुनाई जाती हैं. अगर आपके भी स्कूल में असेंबली में खबरें सुनाने का नियम है तो हम आज आपको 26 नवंबर की बड़ी खबरों से अपडेट करेंगे.

विज्ञापन

School Assembly News Headlines Today: स्कूल में सुबह की असेंबली में स्टूडेंट्स देश और दुनिया की बड़ी खबरें सुनाते हैं. कई स्कूलों में इस तरह का नियम है. इससे छात्र देश और दुनिया की बड़ी खबरों से अपडेट रहते हैं. अगर आपके स्कूल में भी प्रेयर या असेंबली में देश और दुनिया की बड़ी खबरें बताई जाती हैं तो ये खबर आपके काम की है. यहां हम आपको स्कूल असेंबली के लिए हेडलाइन्स (School Assembly Headlines) बताने जा रहे हैं. 

School Assembly News Headlines Today: देश की बड़ी खबरें

  1. पश्चिम बंगाल की सीएम SIR के खिलाफ

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (West Bengal CM) ममता बनर्जी SIR के खिलाफ. साथ ही उन्होंने BJP पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि बीजेपी मेरे खेल में मुझसे लड़ नहीं सकती, मुझे हरा नहीं सकती. अगर BJP ने बंगाल में मुझ पर हमला करने की कोशिश की, तो मैं पूरे भारत में उसकी नींव हिला दूंगी. 

2.अयोध्या मंदिर पर ध्वजारोहण

अयोध्या में बने भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री मोदी ने भगवा लहराया. पीएम मोदी ने शुभ मुहूर्त में 22 फीट लंबे, 11 फीट चौड़े और लगभग 3 किलो वजनी धर्म ध्वजारोहण किया.

School Assembly News Headlines Today: दुनिया की बड़ी खबरें

  1. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर बमबारी

पाकिस्तान ने आधी रात अफगानिस्तान पर बमबारी की, जिसमें 9 मासूम बच्चों समेत 10 की मौत हो गई.

2. इजरायल पीएम की भारत यात्रा टली 

इजरायल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) की भारत यात्रा टल गई है. लेकिन कुछ समय पहले दिल्ली में हुए हमले के कारण यह यात्रा टलने की बात कही जा रही है. सुरक्षा एजेंसी के बताने के बाद पीएम यात्रा की नई डेट तय करेंगे. 

School Assembly News Headlines Today: खेल की बड़ी खबरें

  1. IND vs SA 2nd Test Day 4 हाईलाइट्स

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला खेला गया.

2. टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने संभाली कमान

गुवाहाटी टेस्ट में भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत संभाल रहे हैं.

यह भी पढ़ें- School Assembly News Headlines Today: स्कूल असेंबली के लिए देश दुनिया और स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें, देखें यहां

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola