SBI Asha Scholarship 2026: 9वीं से लेकर विदेश में पढ़ाई तक मिलेगी ₹15 लाख की स्कॉलरशिप
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AIGenerated)
SBI Asha Scholarship 2026 की एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू कर दी है. इस स्कॉलरशिप के तहत स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा और विदेश में पढ़ाई कर रहे भारतीय स्टूडेंट्स तक को हर साल ₹15,000 से लेकर ₹15,00,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी.
SBI Asha Scholarship 2026: 9वीं से लेकर विदेश में पढ़ाई तक मिलेगी ₹15 लाख की स्कॉलरशिप, जानें एलिजिबिलिटी, लास्ट डेट और आवेदन का पूरा तरीका.
आर्थिक दिक्कत के कारण कई टैलेंटेड स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसे स्टूडेंट्स की मदद के लिए SBI Foundation ने SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27 की एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू कर दी है. इस स्कॉलरशिप के तहत स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा और विदेश में पढ़ाई कर रहे भारतीय स्टूडेंट्स तक को हर साल ₹15,000 से लेकर ₹15,00,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी.
अगर आप भी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आवेदन की लास्ट डेट, एलिजिबिलिटी, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और एप्लीकेशन प्रोसेस की पूरी जानकारी यहां जानें.
SBI Asha Scholarship 2026: Important Dates
| कार्यक्रम | तिथि |
| Application Start | 22 जुलाई 2026 |
| Last Date | 4 सितंबर 2026 |
कैटेगरी के अनुसार कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप?
| कैटेगरी | स्कॉलरशिप अमाउन्ट (प्रति वर्ष) | मएलिजिबिलिटी |
| Class 9 से 12 | ₹15,000 | पिछले वर्ष 75% अंक या 7.5 CGPA (SC/ST: 65%, PwBD: 60%), पारिवारिक आय ₹3 लाख तक |
| UG | ₹75,000 | Top 300 NIRF या NAAC 'A' ग्रेड संस्थान, 75% अंक, आय ₹6 लाख तक |
| PG | ₹1,50,000 | Top 300 NIRF या NAAC 'A' ग्रेड संस्थान, 75% अंक, आय ₹6 लाख तक |
| MBBS (NEET) | ₹2,00,000 | AIIMS या Top 50 NIRF मेडिकल कॉलेज, वैध NEET स्कोर, आय ₹6 लाख तक |
| IIT | ₹2,00,000 | किसी IIT में अध्ययनरत, वैध JEE Advanced स्कोर, आय ₹6 लाख तक |
| IIM | ₹5,00,000 | किसी IIM में MBA, PGDM, वैध CAT स्कोर, इंकम ₹6 लाख तक |
| Overseas Studies | ₹15,00,000 | QS Top 200 यूनिवर्सिटी में एडमिशन, वैध GRE,GMAT,MCAT,LNAT,LSAT स्कोर, आय ₹6 लाख तक |
नोट: सभी कैटेगरी में SC,ST कैंडिडेट्स के लिए कम से कम 65 प्रतिशत और PwBD कैंडिडेट्स के लिए 60 प्रतिशत मार्क्स तय किया गया हैं.
ये भी पढ़ें: IBPS PO Prelims 2026: 21-22 अगस्त की परीक्षा से पहले अपनाएं ये लास्ट मिनट टिप्स
SBI Asha Scholarship 2026:आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- 10वीं, 12वीं या पिछले सेमेस्टर की मार्कशीट
- आधार कार्ड या अन्य सरकारी फोटो आईडी
- हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
- इनकम सर्टिफिकेट, फॉर्म-16A या सैलरी स्लिप
- बैंक पासबुक (एसबीआई बैंक खाता होने पर प्राथमिकता)
- बोनाफाइड सर्टिफिकेट, एडमिशन लेटर या फीस रसीद
- रिजर्व्ड केटेगरी के लिए जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- परिवार का फोटो
- जेईई, नीट, कैट, जीआरई आदि का स्कोरकार्ड (जहां लागू हो)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
SBI Asha Scholarship 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई नाउ (Apply Now)पर क्लिक करें.
- मोबाइल नंबर या ईमेल से रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें.
- डैशबोर्ड में जाकर SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27 का एप्लीकेशन फॉर्म खोलें.
- अपनी कैटेगरी चुनकर स्टार्ट एप्लीकेशन पर क्लिक करें.
- पर्सनल, एकेडमिक और बैंक डिटेल्स भरें.
- सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- पूरी जानकारी प्रीव्यू में जांच लें.
- नियम एवं शर्तें स्वीकार करके फाइनल सबमिट करें.
ध्यान दें: एक बार application submit होने के बाद उसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा
SBI Asha Scholarship 2026: किन स्टूडेंट्स के लिए सबसे बड़ा मौका?
यह स्कॉलरशिप केवल स्कूल के स्टूडेंट्स तक सीमित नहीं है। अगर आप UG, PG, IIT, IIM, AIIMS जैसे संस्थानों में पढ़ रहे हैं या विदेश की Top University में हायर एजुकेशन के लिए एडमिशन ले चुके हैं, तो भी इस योजना के तहत फाइनेंशियल सपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं. विदेश में पढ़ाई करने वाले योग्य भारतीय स्टूडेंट्स को अधिकतम ₹15 लाख प्रति वर्ष तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी.
SBI Asha Scholarship क्यों खास है?
इस स्कॉलरशिप की सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें अलग-अलग शिक्षा स्तर के स्टूडेंट्स को उनकी जरूरत के अनुसार फाइनेंशियल सपोर्ट दी जाती है. इससे आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई बिना परेशानी के जारी रख सकते हैं. अगर आप एलिजिबिलिटी पूरी करते हैं, तो 4 सितंबर 2026 से पहले आवेदन जरूर करें.
ये भी पढ़ें: पीजी छात्रों को हर साल मिलेंगे 1.5 लाख रुपये, यूजीसी की बड़ी स्कॉलरशिप योजना के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्राची किरण
प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










