अब ODL और ऑनलाइन मोड से भी कर सकेंगे एक साल का पोस्टग्रेजुएट कोर्स, UGC ने जारी किया नोटिस
स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
UGC Notice: अब स्टूडेंट्स एक साल का पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स कर सकेंगे. UGC ने नोटिस जारी कर HEIs को ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन (OL) मोड के माध्यम से एक वर्षीय पोस्टग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम शुरू करने की अनुमति दी है.
UGC Notice One Year Post Graduation Degree: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने एक सर्कुलर जारी करते हुए पात्र उच्च शिक्षण संस्थानों (Higher Education Institutions - HEIs) को ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन (OL) मोड के माध्यम से एक वर्षीय पोस्टग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम शुरू करने की अनुमति दे दी है. यह फैसला राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप लिया गया है. UGC ने इस संबंध में नोटिस जारी किया है.
UGC के अनुसार, केवल वे उच्च शिक्षण संस्थान, जो UGC के निर्धारित नियमों और पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, वही डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम ऑफर कर सकेंगे.
किन छात्रों को मिलेगा लाभ?
इस एक वर्षीय पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम का लाभ उन छात्रों को मिलेगा जिन्होंने चार वर्षीय ऑनर्स बैचलर डिग्री (Four-Year Bachelor's Degree with Honours) पूरी की है. ऐसे छात्र अब ODL या ऑनलाइन मोड के जरिए सिर्फ एक वर्ष में पोस्टग्रेजुएशन पूरा कर सकेंगे.
NEP 2020 के तहत लिया गया फैसला
UGC ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुसार लागू की गई है. इसका उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा में अधिक लचीलापन (Flexibility) देना और डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है.
पात्र संस्थानों को ही मिलेगी अनुमति
आयोग ने कहा है कि केवल पात्र उच्च शिक्षण संस्थान (Eligible HEIs) ही इस कार्यक्रम को शुरू कर सकेंगे. संस्थानों को UGC के सभी लागू नियमों और निर्धारित पात्रता मानकों का पालन करना होगा.
क्या है ODL?
ODL (Open and Distance Learning) ऐसा सिस्टम है, जिसमें छात्र नियमित रूप से कॉलेज गए बिना दूरस्थ माध्यम से पढ़ाई कर सकते हैं. वहीं Online Mode में पूरी पढ़ाई इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन कराई जाती है.
इस फैसले से उन छात्रों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जो नौकरी या अन्य कारणों से नियमित कक्षाओं में शामिल नहीं हो पाते, लेकिन उच्च शिक्षा जारी रखना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें- NEET UG 2026 के लिए आज से शुरू हुई काउंसलिंग, जानें कब होगी सीट अलॉटमेंट और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










