IBPS PO Prelims 2026: 21-22 अगस्त की परीक्षा से पहले अपनाएं ये लास्ट मिनट टिप्स
तैयारी करती हुई स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)
IBPS PO Prelims 2026: परीक्षा नजदीक है! अंतिम समय में सफलता के लिए अपनी तैयारी को धार दें. रीजनिंग सेक्शन को आसान बनाने, क्वांट और इंग्लिश में एक्यूरेसी बढ़ाने और नेगेटिव मार्किंग से बचने के लिए इन स्मार्ट टिप्स को अपनाएं.
IBPS PO Prelims 2026: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 21 और 22 अगस्त को आयोजित होगी. अब परीक्षा में बहुत कम समय बचा है. ऐसे में नई चीजें सीखने की बजाय सही रिवीजन, टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट स्ट्रैटिजी पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है. 1 और 2 अगस्त को हुई SBI PO पेपर एनालिसिस के अनुसार रीजनिंग सेक्शन इस बार थोड़ा कठिन और समय लेने वाला रहा. इसलिए 21 और 22 अगस्त को परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स को अपनी स्ट्रैटेजी उसी हिसाब से बनानी चाहिए.
IBPS PO Prelims 2026: रीजनिंग सेक्शन में पहले आसान सवाल करें
शुरुआती शिफ्ट के अनुभव के मुताबिक पजल और सीटिंग अरेंजमेंट के सवाल सबसे ज्यादा समय लेने वाले रहे. ऐसे में रीजनिंग सेक्शन शुरू करते ही पहले सिलोजिज्म, इनइक्वालिटी, डायरेक्शन सेंस, ब्लड रिलेशन और कोडिंग-डीकोडिंग जैसे आसान सवाल हल करें. पजल और लंबे सवाल बाद में करें. किसी एक सवाल पर ज्यादा समय न लगाएं.
क्वांट और इंग्लिश में रखें एक्युरेसी पर फोकस
न्यूमेरिकल एबिलिटी में केवल तेजी से सवाल हल करने की बजाय सही उत्तर देने पर ध्यान दें. नंबर सीरीज, एप्रोक्सीमेशन और आसान डेटा इंटरप्रिटेशन (DI) से शुरुआत करना बेहतर रहेगा. वहीं इंग्लिश सेक्शन में रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, ग्रामर और वोकैबुलरी का एक बार अच्छी तरह रिवीजन कर लें.
IBPS PO Prelims 2026: अब नया टॉपिक पढ़ने की गलती न करें
परीक्षा से ठीक पहले कोई नया टॉपिक या नई ट्रिक सीखने की कोशिश न करें. इससे कन्फ्यूजन बढ़ सकता है. अब तक जो पढ़ चुके हैं, उसी का बार-बार रिवीजन करें और महत्वपूर्ण फॉर्मूले व शॉर्ट नोट्स रीवाइज कर लें.
ये भी पढ़ें: बैंकर्स समिति की बैठक में योजनाओं के लंबित आवेदनों के निष्पादन का निर्देश
मॉक टेस्ट देकर गलतियों को समझें
अगर समय है तो एक या दो फुल लेंथ मॉक टेस्ट जरूर दें. मॉक टेस्ट देने के बाद यह देखें कि किस सेक्शन में ज्यादा समय लगा और कहां गलतियां हुईं. इससे परीक्षा के दौरान समय का बेहतर इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी.
IBPS PO Prelims 2026: नेगेटिव मार्किंग का रखें ध्यान
IBPS PO प्रीलिम्स में गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग होती है. इसलिए जिन सवालों का जवाब पूरी तरह पता हो, उन्हीं को अटेम्प्ट करें. केवल अनुमान के आधार पर उत्तर देने से बचें.
परीक्षा वाले दिन इन बातों का रखें ध्यान
एग्जाम से एक दिन पहले अच्छी नींद लें. एडमिट कार्ड, ओरिजिनल आईडी प्रूफ, उसकी एक फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो पहले से तैयार रखें. एग्जाम सेंटर पर समय से पहले पहुंचे ताकि किसी तरह की हड़बड़ी न हो.
याद रखें, प्रीलिम्स परीक्षा में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि सही तरह से पढ़ाई और समय का सही इस्तेमाल भी सफलता तय करता है. इसलिए शांत मन से परीक्षा दें और पहले उन्हीं सवालों को हल करें जिनमें आपको पूरा भरोसा हो.
ये भी पढ़ें: SBI ने जारी किए CBO भर्ती 2026 के फाइनल मार्क्स, ऐसे करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्राची किरण
प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










