यूपीएससी NDA परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार, upsc.gov.in पर इस Steps की मदद से देखें

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 29 Sep 2025 8:39 AM

विज्ञापन

यूपीएससी एनडीए एनए II रिजल्ट

UPSC NDA NA 2 Result: यूपीएससी एनडीए और एनए परीक्षा डिफेंस सेक्टर में बहुत प्रतिष्ठित और मशहूर परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. इसके जरिए भारतीय सेना, नौसेना, और वायुसेना में युवाओं की भर्ती होती है. यूपीएससी के द्वारा एनडीए और एनए-II परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. वहीं अब रिजल्ट जारी होने की बारी है. आइए, जानते हैं रिजल्ट कहां जारी होगा और इसे कैसे चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

UPSC NDA NA II Result: यूपीएससी की ओर से आयोजित NDA और NA-II परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही नेशनल डिफेंस अकैडमी (NDA) औ नौसेना अकैडमी (NA)- 2 परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर सकता है. आइए, जानते हैं रिजल्ट कहां और कैसे देखें. 

इस वेबसाइट पर देखें रिजल्ट 

अभ्यर्थी अपना एनडीए और एनए-2 रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को एग्जाम रोल नंबर की आवश्यकता होगी. यूपीएससी जल्द ही NDA/NA (II) 2025 परीक्षा का परिणाम जारी करेगा. 

UPSC NDA NA 2 Exam Date: कब हुई थी परीक्षा? 

यूपीएससी के द्वारा एनडीए और एनए-II परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. 

UPSC NDA NA 2 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न और अंक 

  • गणित – 300 अंक
  • सामान्य योग्यता (GAT) – 600 अंक
  • कुल – 900 अंक

UPSC NDA NA 2 Result Steps To Check: ऐसे देखें रिजल्ट 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर रिजल्ट के सेक्शन में जाएं.
  • अब UPSC NDA & NA (II) 2025 Results 2025 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब एक पीडीएफ खुलेगी, इसमें अपना नाम खोजें.
  • रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें. 

UPSC NDA NA 2 Selection Process: लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद होगा सेलेक्शन

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपीएससी एनडीए और एनए परीक्षा डिफेंस सेक्टर में बहुत प्रतिष्ठित और मशहूर परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. इन भर्ती परीक्षाओं के जरिए भारतीय सेना, नौसेना, और वायुसेना में युवाओं को दाखिला मिलता है. यह राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षा है. सेलेक्शन के लिए कैंडिडेट्स को लिखित और इंटरव्यू दोनों शामिल होना होगा. 

यह भी पढ़ें- सिर्फ 12वीं के Marks के आधार पर मिलेगा एडमिशन, जानें प्रोसेस

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola