UPSC ने जारी किया NDA का रिजल्ट, देखें पहले 5 Toppers के नाम

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 11 Oct 2025 3:38 PM

विज्ञापन

UPSC NDA I रिजल्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

UPSC NDA I Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) एनडीए -I परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. आप इस खबर में पहले 5 टॉपर के नाम देख सकते हैं.

विज्ञापन

UPSC NDA I Result: यूपीएससी की एनडीए परीक्षा देने वालों के लिए काम की खबर है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) एनडीए -I परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

UPSC NDA I Result Steps To Check: कैसे चेक करें रिजल्ट?

सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
होम पेज पर What’s New सेक्शन में जाएं.
यहां UPSC NDA I रिजल्ट लिंक खोजें और इस पर क्लिक करें.
यहां लॉगिन क्रेडेंशियल डालें और क्लिक करें.
इतना करते ही रिजल्ट वाली पीडीएफ आपके स्क्रीन पर खुल जाएगी.
इसमें अपना नाम खोजें और रिजल्ट देखें.
रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

UPSC NDA I Result Toppers: यहां देखें पहले 5 टॉपर के नाम

क्र.सं.रोल नंबरनाम
11440197वैभव कुमार
21450366दीपांशु
31442870अभिषेक कुमार
41940759विश्व कृष्णमूर्ति गणेश
52443407महादेव के नायर

कहां से चेक करें UPSC NDA I रिजल्ट?

सभी कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट Upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट SSB इंटरव्यू के आयोजन के 30 दिन बाद तक यूपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे.

कितने कैंडिडेट्स का हुआ सेलेक्शन?

एनडीए लिखित परीक्षा के जरिए कुल 735 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है.

कौन हैं UPSC NDA I के टॉपर?

वैभव कुमार

कब हुई थी UPSC NDA I परीक्षा?

यूपीएससी एनडीए परीक्षा 13 अप्रैल 2025 को हुई थी.

UPSC NDA क्या है?

UPSC NDA यानी नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी परीक्षा (National Defence Academy and Naval Academy Examination) संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाती है. इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय सशस्त्र बलों, थल सेना, वायु सेना और नौसेना में कैंडिडेट्स का सेलेक्शन होता है.

यह भी पढ़ें- STET Exam Tips: टाइम कम, टेंशन ज्यादा? अपनाएं ये लास्ट मिनट Strategy

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola