UPSC इंजीनियरिंग सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी, Civil में मोहम्मद शाकिब ने किया टॉप

Author :Ravi Mallick
Published by :Ravi Mallick
Updated at :17 Dec 2025 9:42 PM
विज्ञापन
UPSC ESE Final Result 2025

UPSC ESE Final Result 2025

UPSC ESE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा. इस परीक्षा में कुल 458 कैंडिडेट्स पास हुए हैं.

विज्ञापन

UPSC ESE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है. जिन उम्मीदवारों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हिस्सा लिया था, उनके लिए यह बड़ी खबर है. यूपीएससी की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट PDF फॉर्मेट में अपलोड किया गया है. इस बार कुल 458 कैंडिडेट्स ने परीक्षा में सफलता हासिल की है, जो देश की विभिन्न इंजीनियरिंग सेवाओं में चयनित होंगे.

इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 8 अक्टूबर 2024 तक का समय मिला था. इसके लिए मेन्स परीक्षा का आयोजन 10 अगस्त 2025 को हुआ था, जिसका रिजल्ट जारी हो गया है.

UPSC ESE Final Result 2025 कैसे करें चेक

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर What’s New या Results सेक्शन पर क्लिक करें.
  • यहां UPSC ESE Final Result 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें पास हुए कैंडिडेट्स के रोल नंबर होंगे.
  • PDF में अपना रोल नंबर सर्च करें और रिजल्ट डाउनलोड कर लें.

UPSC ESE Final Result 2025 के साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी की गई है. सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच में मोहम्मद शाकिब ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर टॉप किया है. उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. अन्य ब्रांच जैसे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में भी टैलेंटेड कैंडिडेट्स ने शानदार प्रदर्शन किया है.

UPSC ESE Civil Toppers List

क्रम संख्यारोल नंबरनाम (हिंदी में)
12602186मोहम्मद शाकिब
23600074प्रखर श्री
31600018अर्जुन शर्मा
40806020बोला उष्णीश नंदन
50802026केशव
60801623स्पेस गुप्ता
70805433तुषार अग्रवाल
80806476आयुष जैन
90802009आदित्य प्रताप सिंह
100400067पुष्पेंद्र कुमार राठौर

आगे की प्रक्रिया

UPSC ESE Final Result 2025 में सफल हुए उम्मीदवारों को अब विभिन्न केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी. इसमें CPWD, रेलवे, रक्षा विभाग और अन्य प्रतिष्ठित विभाग शामिल हैं. चयनित कैंडिडेट्स के लिए यह न सिर्फ एक सरकारी नौकरी है बल्कि देश सेवा का भी सुनहरा अवसर है. आने वाले समय में यूपीएससी की ओर से नियुक्ति से जुड़ी आगे की जानकारी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: CLAT 2026 स्कोर से CNLU पटना में पाएं एडमिशन, जानें कितनी है BA LLB में सीटें

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola