ePaper

UPSC CDS II 2024 Marks: यूपीएससी सीडीएस के मार्क्स चेक करने के लिए ये रहा लिंक, ऐसे करें चेक

Updated at : 05 Jun 2025 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
UPSC CDS II 2024 Marks

UPSC CDS II 2024 Marks

यूपीएससी CDS II 2024 के मार्क्स जारी कर दिए गए हैं. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी तो वह अब ऑफिशियल वेबसाइट से अपना स्कोर चेक कर सकते हैं. मार्क्स देखने के लिए आपको केवल अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भरनी होगी. यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप बिना किसी झंझट के अपना रिजल्ट तुरंत देख सकते हैं.

विज्ञापन

UPSC CDS II 2024 Marks: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS 2) 2024 का फाइनल रिजल्ट के अंक जारी कर दिए हैं. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. यहां UPSC CDS II 2024 Marks चेक करने के स्टेप्स बताए गए हैं.

पीडीएफ में देखें अंक (UPSC CDS II 2024 Marks)

यूपीएससी द्वारा जारी इस फाइनल रिजल्ट और अंकों की लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर दिए गए हैं. आप पीडीएफ फाइल डाउनलोड करके उसमें अपने नाम या रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- JAC Board 12th Arts Result 2025 OUT Soon: आज इतने बजे झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले देखें

रिजल्ट के बाद क्या? (UPSC CDS II 2024 Marks)

जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा पास की है, उन्हें अब रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू के आधार पर अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA), चेन्नई में एडमिशन मिलेगा. यह एडमिशन अक्टूबर 2025 में शुरू होने वाले इन कोर्स के लिए होगा:

  • 122वां शॉर्ट सर्विस कमीशन (NT) कोर्स (पुरुषों के लिए)
  • 36वां शॉर्ट सर्विस कमीशन (गैर-तकनीकी) कोर्स (महिलाओं के लिए).

UPSC CDS II 2024 Marks डायरेक्ट लिंक से देखें

UPSC CDS II 2024 Marks: रिजल्ट कैसे चेक करें?

UPSC CDS II 2024 Marks चेक करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं-

  • सबसे पहले upsc.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर “UPSC CDS II 2024 Marks” लिंक पर क्लिक करें.
  • एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें नाम और रोल नंबर की सूची होगी.
  • उसमें अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें.
  • फाइल को डाउनलोड करके सेव कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी रख लें.

यह भी पढ़ें- CLAT 2025 Second Merit List Out: CLAT सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, यहां चेक करें अपना नाम

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola