CBI में प्रोग्रामर पोस्ट के लिए चुने गए  85 कैंडिडेट्स, यूपीएससी ने जारी की लिस्ट

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 15 Oct 2025 8:22 AM

विज्ञापन

UPSC रिजल्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

UPSC CBI Programmer Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CBI के तहत सहायक प्रोग्रामर में सेलेक्ट हुए कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की है. कुल 85 कैंडिडेट्स सेलेक्ट हुए. अब इन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू के लिए कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट करने के संबंध में UPSC ने नोटिस जारी कर बताया है.

विज्ञापन

UPSC CBI Programmer Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CBI के तहत सहायक प्रोग्रामर के पद पर भर्ती के लिए चुने गए कैंडिडेट्स की अंतिम स्थिति की जानकारी शेयर की है. कुल 85 कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है. अब इन सभी कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. 

UPSC Notice: यूपीएससी ने जारी किया नोटिस

इंटरव्यू के लिए कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट करने के संबंध में UPSC ने नोटिस जारी कर बताया है. जारी नोटिस में यूपीएससी की ओर से चुने गए उम्मीदवारों की अंतिम स्थिति के साथ ही जांच में अपनाई गई प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई है. 

UPSC Selected Candidates List: यहां देखें सेलेक्ट हुए कैंडिडेट्स की लिस्ट

क्रमांकरोल नंबरक्रमांकरोल नं.क्रमांकरोल नं.
111002932110044931100651
411007985110083661100867
711012768110138091101472
101101690111101770121101823
131102429141102792151103010
161103174171103510181103642
191103907201103944211103984
221104013231104084241104569
251104630261104692271104801

यहां केवल शुरुआत के 27 सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट शेयर की गई है. यूपीएससी द्वारा चुने गए 85 कैंडिडेट्स की लिस्ट देखने के लिए आप यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जा सकते हैं. साथ ही नोटिस नीचे भी देख सकते हैं.

CBI Programmer Eligibility: शैक्षणिक योग्यता 

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से-

  • कंप्यूटर एप्लीकेशन या कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर डिग्री
  • टेक्नोलॉजी में मास्टर (कंप्यूटर एप्लीकेशन में विशेषज्ञता के साथ)
  • कंप्यूटर इंजीनियरिंग या कंप्यूटर विज्ञान या कंप्यूटर टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन 
  • टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन  .

या 

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से-

  • कंप्यूटर एप्लीकेशन या कंप्यूटर विज्ञान या इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री
  • रियल प्रोग्रामिंग के अनुभव सहित इलेक्ट्रॉनिक डाटा प्रोसेसिंग कार्य में दो वर्ष का अनुभव

या

किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से-

कंप्यूटर प्रोग्राम में ए लेवल डिप्लोमा
यूनिवर्सिटी लेवल पर कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा
सरकारी सहायता प्राप्त ऑर्गेनाइजेशन या प्राइवेट से इलेक्ट्रॉनिक डाटा प्रोसेसिंग में 3 वर्ष का अनुभव
सी, सी प्लस या विजुअल सी प्लस प्लस तथा ओरेकल, रिलेशन डाटा बेस मैनेजमेंट सिस्टम में प्रोग्रामिंग का ज्ञान हो
यूनिक्स या यूनिक्स जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम या विन्डोज नेटवर्किंग के अंतर्गत आरआईएससी आधारित कंप्यूटर सिस्टम पर अनुभव हो

यह भी पढ़ें- राजस्थान कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें कहां और कैसे करें चेक

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola