UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट की तैयारियां शुरू, 134000 शिक्षक चेक करेंगे 2.96 करोड़ कॉपियां
Published by : Ravi Mallick Updated At : 19 Mar 2025 10:50 AM
UP Board 10th Passing Marks 2025
UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर में इस साल 2 करोड़ 96 लाख से ज्यादा कॉपियों की चेकिंग होने वाली है. ऐसे में आइए जानते हैं रिजल्ट कब तक जारी होगा.
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा खत्म होने के बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर में 2 करोड़ 96 लाख से ज्यादा कॉपियों की चेकिंग होनी है. इसके लिए 1,34,723 शिक्षकों की तैनाती की गई है. कॉपी चेकिंग के लिए राज्य में कुल 261 केंद्र बनाए गए हैं. बता दें कि कॉपी चेकिंग के साथ ही रिजल्ट तैयार करने का काम भी किया जाएगा.
यूपी बोर्ड की तरफ से जारी डिटेल्स के अनुसार, कक्षा 10वीं के लिए कुल 1,63,22,248 कॉपियां हैं. इसके लिए 84,122 परीक्षक और 8,473 उप परीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है. वहीं, कक्षा 12वीं के लिए कुल 1,33,71,607 कॉपियां आई हैं. इसके लिए 50,601 परीक्षक और 5,471 उप परीक्षकों की तैनाती हुई है.
UP Board Result 2025: कब तक आएगा रिजल्ट?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल 2025 तक कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी. इसके बाद टॉपर्स के कॉपी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. अंत में बोर्ड ऑफिस प्रयागराज की ओर से फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के लिए रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- upmsp.edu.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
Bihar Board 12th Result 2025 Latest Updates
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड इंटर में 26 लाख छात्र
यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 26,98,446 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. यह संख्या पिछले साल के मुकाबले कम है. हालांकि, लाखों में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा खत्म होने के दो माह के भीतर रिजल्ट जारी किया जा सकता है. रिजल्ट जारी होने के साथ-साथ यूपी बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के लिए टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होती है.
पिछले साल 12वीं की परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थीं. बता दें कि पिछले साल यानी 2024 में 12वीं का रिजल्ट 21 अप्रैल 2024 को जारी हुआ था. पिछले साल 82.70 फीसदी छात्रों को 12वीं में सफलता हासिल हुई थी.
यह भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड में टॉपर्स वेरिफिकेशन क्यों है जरूरी, जानें इसमें क्या-क्या होता है?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










