ePaper

UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल, सबसे पहले यहां करें चेक

Updated at : 24 Apr 2025 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
UP BOARD 10TH RESULT 2025

UP BOARD 10TH RESULT 2025

UP Board 10th Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं का बोर्ड रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:30 बजे जारी करेगा. यह रिजल्ट प्रयागराज स्थित मुख्य दफ्तर से घोषित किया जाएगा.

विज्ञापन

UP Board 10th Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा. इस साल का 10वीं क्लास (हाईस्कूल) का रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:30 बजे जारी किया जाएगा. रिजल्ट यूपी बोर्ड के मुख्य दफ्तर प्रयागराज से घोषित किया जाएगा. इसका मतलब है कि इसी दिन सभी छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे. यह खबर उन लाखों छात्रों के लिए बहुत बड़ी राहत है, जो कई दिनों से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि की जानकारी तैयार रखनी होगी. बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही इसे यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर जैसी सरकारी साइट्स पर सबसे पहले देखा जा सकता है.

UP Board 10th Result कैसे चेक करें? (UP Board Result)

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं.
  • फिर होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025: आधिकारिक वेबसाइटें क्या हैं?

  • upresults.nic.in
  • upmsp.edu.in
  • results.gov.in
  • upmspresults.up.nic.in
  • sarkariresult.com

इस बार बदली हुई नजर आएगी मार्कशीट, सुरक्षा के होंगे खास इंतजाम

इस बार यूपी बोर्ड ने मार्कशीट को अधिक सुरक्षित और गड़बड़ी रहित बनाने के लिए कई नए बदलाव किए हैं. सफल परीक्षार्थियों को मिलने वाली मार्कशीट पानी से खराब नहीं होगी और इसकी खासियत यह होगी कि यह धूप और छांव में अलग-अलग रंगों में दिखाई देगी.

Also Read: UP Board Result 2025: कल जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऑफिशियल नोटिस जारी

Also Read: UP Board Result 2025 LIVE Updates: इंतजार खत्म! कल जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सबसे पहले यहां देखें

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola