Live Updates

Sarkari Result UP Board Result 2025 OUT LIVE:  इंटर में प्रयागराज की महक जायसवाल ने किया टाॅप

Updated:
विज्ञापन

UP Board Result 2025 Date OUT LIVE

UP Board Result 2025 LIVE Updates: यूपी बोर्ड 2025 के 10वीं और 12वीं के परिणाम आज यानी 25 अप्रैल को जारी हों चुके हैं. परीक्षाएं फरवरी-मार्च में हुई थीं, जिनमें 55 लाख छात्रों ने भाग लिया. यहां देखें रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका.

विज्ञापन

UPMSP UP Board 10th 12th Result OUT: इंटर में प्रयागराज की महक जायसवाल ने किया टाॅप

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया है.

Sarkari Result UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 OUT: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी

UP Board 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है.

Sarkari Result UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: बोर्ड ऑफिस पहुंचे अधिकारी, किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है रिजल्ट

UP Board के अधिकारी प्रयागराज स्थित बोर्ड ऑफिस पहुंच चुके हैं, और अब बस कुछ ही देर में बोर्ड प्रेस कांफ्रेंस शुरू कर देगा. उम्मीद की जा रही है कि अगले एक घंटे में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.

UPMSP UP Board Result 2025 LIVE:इन तारीखों पर हुई थीं यूपी बोर्ड परीक्षाएं (UP Board Exam 2025 in Hindi)

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं (UP Board Exam 2025 in Hindi) 24 फरवरी 2025 से शुरू हुई थीं और 12 मार्च 2025 को खत्म हो गई थीं. 17 मार्च 2025 से परीक्षा काॅपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ था.

UPMSP UP Board Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट Digilocker पर कैसे चेक करें? (UP Board 10th Result 2025)

यूपी बोर्ड की वेबसाइट और SMS के अलावा, छात्र डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट के माध्यम से भी अपनी मार्कशीट देख सकते हैं. ये स्टेप्स फॉलो करें:

सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं

अगर आपके पास पहले से डिजिलॉकर अकाउंट है तो मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी पिन डालकर लॉगिन करें

अगर अकाउंट नहीं है तो नया अकाउंट बनाएं. इसके लिए आधार नंबर की जरूरत होगी

लॉगिन करने के बाद अपने अकाउंट के डैशबोर्ड पर जाएं

10वीं की मार्कशीट देखने के लिए SSC Marksheet विकल्प चुनें

इसके बाद “UP State Board of High School and Intermediate Examination” को सेलेक्ट करें

फिर अपना रोल नंबर डालें और ड्रॉपडाउन से सही साल (2025) चुनें

अब आपकी 10वीं की मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी. आप चाहें तो इसे डाउनलोड या सेव भी कर सकते हैं.

UP Board Result 2025 LIVE: पिछले 5 सालों में बोर्ड ने कब जारी किए नतीजे?

UP Board Result 2024- 20 अप्रैल

UP Board Result 2023- 25 अप्रैल

UP Board Result 2022- 18 जून

UP Board Result 2021- 31 जुलाई

UP Board Result 2020- 27 जून

विज्ञापन
विज्ञापन
पुष्पांजलि

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola