UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट अब से कुछ ही दिनों में जारी किया जाएगा. रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे. यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी कर ली गई है. इसके बाद से ही रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया जारी है. माना जा रहा है कि कुछ औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होते ही रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें.
कैसे चेक करें UP Board 10वीं-12वीं का रिजल्ट ?
- सबसे पहले आजतक की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
- होमपेज पर मौजूद ‘बोर्ड रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें.
- अब ‘यूपी बोर्ड क्लास 10th एग्जामिनेशन मैट्रिक रिजल्ट 2025’ या ‘यूपी बोर्ड क्लास 12th एग्जामिनेशन इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025’ वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
- अपनी प्रोविजनल मार्कशीट को डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरतों के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
पिछले 5 सालों में UP बोर्ड का कैसा रहा पासिंग पर्सेंटेज
कक्षा 10 का पास प्रतिशत
वर्ष | पास प्रतिशत |
---|---|
2020 | 83.31 प्रतिशत |
2021 | 99.53 प्रतिशत |
2022 | 88.18 प्रतिशत |
2023 | 89.78 प्रतिशत |
2024 | 89.55 प्रतिशत |
कक्षा 12 का पास प्रतिशत
वर्ष | पास प्रतिशत |
---|---|
2020 | 74.63 प्रतिशत |
2021 | 97.88 प्रतिशत |
2022 | 85.33 प्रतिशत |
2023 | 75.52 प्रतिशत |
2024 | 82.60 प्रतिशत |
Also Read: Bihar DSP Salary: बिहार में 12वीं के बाद कैसे बनते हैं डीएसपी, जानें कितनी होती है इन-हैंड सैलरी