Bihar DSP Salary: बिहार में कैसे बनते हैं डीएसपी, जानें कितनी होती है इन-हैंड सैलरी

Author :Ravi Mallick
Published by :Ravi Mallick
Updated at :25 Jun 2025 9:21 PM
विज्ञापन
Bihar DSP Salary

Bihar DSP Salary (BG Pic DSP प्रेरणा सिंह Instagram)

Bihar DSP Salary: बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी पाने के कई मौके होते हैं. बिहार पुलिस में डीएसपी का पद सबसे ज्यादा मशहूर है. ऐसे में यह सवाल सामने आता है कि बिहार पुलिस में डीएसपी कैसे बनते हैं? और इस पद पर सैलरी कितनी होती? आइए ऐसे ही सवालों के जवाब जानते हैं.

विज्ञापन

Bihar DSP Salary: 12वीं के बाद बिहार पुलिस में नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं तो या आर्टिकल आपके काम की है. बिहार पुलिस में डीएसपी का पद काफी चर्चा में रहता है. ऐसे में कई सवाल सामने आते हैं जैसे बिहार पुलिस में डीएसपी (DSP in Bihar Police) कैसे बनते हैं? डीएसपी बनने के बाद सैलरी कितनी होती और इस पद पर सरकारी सुविधाएं कौन-कौन सी मिलती है? आइए ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब विस्तार से जानते हैं.

Bihar DSP Selection: बिहार पुलिस में डीएसपी का सेलेक्शन

बिहार पुलिस में डीएसपी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से होता है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से हर साल कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा (BPSC CCE) आयोजित की जाती है. इस परीक्षा में डीएसपी का पद सेलेक्ट करने वालों को रैंक के आधार पर डीएसपी पद मिलता है. बता दें कि, इस पद पर आवेदन करते समय कुछ विशेष योग्यता की मांग की जाती है. 12वीं के बाद डीएसपी बनने का प्रोसेस नीचे देख सकते हैं.

How to Become DSP after 12th: बिहार में 12वीं के बाद कैसे बनें DSP?

  • बारहवीं की परीक्षा अच्छे अंकों से पास होने के बाद सबसे पहले आप किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन पूरा करें.
  • तीन साल या चार साल का ग्रेजुएशन होने का बाद ही आप डीएसपी पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
  • बिहार में डीएसपी पद के लिए BPSC द्वारा आयोजित होने वाली कंबाइंड प्रीलिम्स एग्जाम के लिए आवेदन करना होगा.
  • इसके बाद तीन स्तर की परीक्षा होती है. इसमें प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा.
  • मेन्स सेलेक्शन के बाद कैंडिडेट्स को फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) पास करना होगा.

Bihar DSP Eligibility: बिहार डीएसपी के लिए योग्यता

बिहार पुलिस में डीएसपी के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को भारतीय नागरिक होना जरूरी है. इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. अतिरिक्त योग्यता में डीएसपी पद के लिए उम्मीदवारों की कद काठी अच्छी होनी चाहिए.

Bihar DSP Salary: डीएसपी को बिहार में कितनी मिलती है सैलरी?

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार में डीएसपी को सैलरी पे लेवल 9 के तहत मिलेगी. इसमें बेसिक सैलरी 53,100 रुपये होगी. बता दें कि डीएसपी को पहला प्रोमोशन 8 साल के बाद मिलता है.

ये भी पढ़ें: Bihar Best College: बिहार की इस यूनिवर्सिटी से निकले कई दिग्गज IAS-IPS, कहलाता है UPSC टॉपर फैक्ट्री

नोट: ये स्टोरी BPSC Notification के आधार पर तैयार की गई है. इसे 12वीं पास छात्र कैसे डीएसपी पद पर करियर बना सकते हैं इस लिहाज से तैयार किया गया है.

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन