UP GNM Entrance Result 2025 OUT: यूपी जीएनएम प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, abvmuup.edu.in पर करें चेक
UP GNM Entrance Result 2025 OUT
UP GNM Entrance Result 2025 OUT: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की तरफ से उत्तर प्रदेश जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (UP GNM) का रिजल्ट जारी हो गया है. यूपी जीएनएम परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट - abvmuup.edu.in पर जाना होगा.
UP GNM Entrance Result 2025 OUT: यूपी जीएनएम परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की तरफ से उत्तर प्रदेश जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (UP GNM) का रिजल्ट जारी हो गया है. UG GNM Entrance Exam में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर सर्च करना होगा.
यूपी जीएनएम प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा का आयोजन 11 जून 2025 को किया गया था. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
UP GNM Entrance Result 2025 ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट abvmuup.edu.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest News के लिंक पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर UP GNM Entrance Test UPGET Result 2025 के लिंक पर जाना होगा.
- अब Check Result के ऑप्शन पर जाएं.
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
UP GNM Entrance Exam Result 2025 Declared यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
जिन उम्मीदवारों का रिजल्ट UP GNM Result 2025 में उपलब्ध है, उन्हें अपना विवरण चेक करना होगा. इसमें उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम / माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, रोल नंबर, आवेदन की तिथि, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र कोड और परीक्षा का पता अवश्य जांचना चाहिए. यदि कोई गलती होती है, तो तुरंत UP GNM Result 2025 हेल्पडेस्क से संपर्क करें.
ये भी पढ़ें: NEET रिजल्ट के बाद क्या करें? Top Colleges में कटऑफ और Admission की जानकारी यहां
ये भी पढ़ें: JEE Toppers की पहली पसंद है यह काॅलेज, करोड़ों में प्लेसमेंट, देखें Admission के लिए CutOff
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










