UP Board Results 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट पर बड़ा अपडेट! कल नहीं होगा जारी, यहां देखें पूरी जानकारी

UP Board Results 2025 in Hindi
UP Board Results 2025 in Hindi: यूपी बोर्ड रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2025 के लिए UP बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की तारीख की घोषणा कभी भी कर सकता है. आप लेटेस्ट अपडेट यहां देख सकते हैं.
UP Board Results 2025 in Hindi: यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अहम खबर है. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल 2025 को नहीं आ रहा है. बोर्ड की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. हालांकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2025 रिजल्ट की डेट्स अभी नहीं बताई हैं. यहां आप यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के बारे में लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं.
यूपी बोर्ड रिजल्ट कब जारी होगा? (UP Board Results 2025 in Hindi)
बोर्ड ने ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को नहीं जारी किया जाएगा. हालांकि, पिछले वर्षों के आधार पर, यूपी बोर्ड द्वारा अप्रैल के अंत तक परिणाम घोषित करने की उम्मीद है. रिपोर्टों के अनुसार, बोर्ड ने 2 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया है. बता दें कि बीते वर्ष 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे घोषित किए गए थे. अगर इसी शेड्यूल का पालन किया जाता है तो छात्र 20 अप्रैल 2025 के आसपास नतीजे की उम्मीद कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: बिग अपडेट ! कल नहीं आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट कैसे चेक करें? (UP Board Result)
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपनी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- कैंडिडेट्स सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in या sarkariresult.com वेबसाइट पर जाएं.
- फिर होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
- ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.
यूपी बोर्ड रिजल्ट SMS से कैसे चेक करें? (UP Board Result in Hindi)
- 1. मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लीकेशन खोलें.
- 2. अब UP10 /12 रोल नंबर टाइप करें.
- 3. अपना रोल नंबर ध्यान से दर्ज करने के बाद, अपना संदेश 56263 पर भेजें.
- 4. UP बोर्ड 10वीं या 12वीं का रिजल्ट 2025 आपके सेल फोन पर एसएमएस के जरिए भेजा जाएगा.
- 5. भविष्य के संदर्भ के लिए UP बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लें और उसे सेव कर लें.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




