UP Board Results 2025: बिग अपडेट…15 अप्रैल को नहीं आ रहा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, बोर्ड ने दी यह जानकारी
UP Board Results 2025
UP Board Results 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट 15 अप्रैल को नहीं आ रहा है. बोर्ड की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2025 के लिए UP बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की तारीख की घोषणा कभी भी कर सकता है.
UP Board Results 2025 in Hindi: यूपी बोर्ड रिजल्ट 15 अप्रैल को नहीं आ रहा है. बोर्ड की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2025 के लिए UP बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की तारीख की घोषणा कभी भी कर सकता है. यहां आप यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के बारे में लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं.
यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा? (UP Board Results 2025 in Hindi)
बोर्ड ने ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को नहीं जारी किया जाएगा. हालांकि, पिछले वर्षों के आधार पर, यूपी बोर्ड द्वारा अप्रैल के अंत तक परिणाम घोषित करने की उम्मीद है. रिपोर्टों के अनुसार, बोर्ड ने 2 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया है. बता दें कि बीते वर्ष 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे घोषित किए गए थे. अगर इसी शेड्यूल का पालन किया जाता है तो छात्र 20 अप्रैल 2025 के आसपास नतीजे की उम्मीद कर सकते हैं.
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट कैसे चेक करें? (UP Board Result)
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपनी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- कैंडिडेट्स सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं.
- फिर होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
- ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










