अब नहीं फटेगी मार्कशीट, UPMSP ने जोड़े नए सिक्योरिटी फीचर्स

यूपी बोर्ड मार्कशीट सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
UP Board Marksheet 2026: UP बोर्ड की नई मार्कशीट खास तरह के मजबूत पेपर पर तैयार की जाएगी, जो कभी फटेगा नहीं. साथ ही इसमें सुरक्षा के फीचर होंगे.
UP Board Marksheet: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस बार 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को नई टेक्नोलॉजी से मार्कशीट देने जा रहा है. अक्सर जो शिकायत रहती थी कि मार्कशीट में पानी में खराब हो गया या फट गया, वो अब दूर हो जाएगी. बोर्ड नई तकनीक से मार्कशीट जारी करने जा रहा है. जी हां, पहली बार नॉन-टियरेबल (Non-Tearable) मार्कशीट लागू किया जाएगा. यह लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा और फटेगा भी नहीं.
क्या है नॉन-टियरेबल मार्कशीट?
नई मार्कशीट खास तरह के मजबूत पेपर पर तैयार की जाएगी, जो सामान्य कागज की तरह जल्दी खराब या फटेगी नहीं. इससे स्टूडेंट्स को बार-बार मार्कशीट बनवाने की परेशानी से राहत मिलेगी. पुराने मार्कशीट आसानी से फट या गल जाते थे. जोड़े गए नए सिक्योरिटी फीचर्स
नए मार्कशीट में क्या-क्या जोड़ा जाएगा?
- स्पेशल सिक्योरिटी पेपर का इस्तेमाल
- वॉटरमार्क और यूनिक डिजाइन
- QR कोड की सुविधा, जिससे ऑनलाइन वेरिफिकेशन संभव होगा
- डिजिटल रिकॉर्ड से लिंक, ताकि डाटा आसानी से चेक किया जा सके
फर्जीवाड़ा को रोका जाएगा
इस हाई-टेक मार्कशीट से यूपी बोर्ड में हो रहे फर्जीवाड़ा को रोका जाएगा. इसमें कई सेफ्टी मेजर्स डाले जाएंगे, जिससे किसी भी तरह के फर्जीवाड़ा को रोका जाएगा. ऐसे समझें कि धूप में ले जाते ही मार्कशीट में छुपा लाल रंक चमकने लगेगा. इससे ओरिजनल मार्कशीट की पहचान की जाएगी. साथ ही अगर कोई इस मार्कशीट का फोटोकॉपी कराता है तो उसमें कॉपी या फोटोकॉपी लिखा आएगा.
जानें कब तक आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट?
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट एक साथ ही जारी किया जाएगा. यूपी बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने से संबंधित फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल माह के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी किया जा सकता है. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी जानाकरी तैयार रखें.
यह भी पढ़ें- CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द, इन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




