UP Board 12th Result 2025 Link: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल, रजिस्ट्रेशन लिंक हुआ एक्टिव, यहां सबसे पहले देखें

Published by : Ravi Mallick Updated At : 24 Apr 2025 8:15 PM

विज्ञापन

UP Board स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (UPMSP 2025-26)

UP Board 12th Result 2025 Link: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से इंटरमीडिएट और हाईस्कूल बोर्ड रिजल्ट कल 25 अप्रैल, 20925 को जारी होगा. रिजल्ट दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के बाद जारी होगा. रिजल्ट चेक करने के लिए एक रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव हो गया है.

विज्ञापन

UP Board 12th Result 2025 Link: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से इंटरमीडिएट और हाईस्कूल बोर्ड रिजल्ट कल 25 अप्रैल, शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के बाद जारी होगा. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाना होगा.

पिछले साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक हुई थीं और रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित कर दिया गया था. परीक्षा और परिणाम के बीच कुल 42 दिन का अंतर था. इसके अलावा 2023 में परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई थीं और रिजल्ट एग्जाम खत्म होने के 52 दिन बाद 25 अप्रैल को जारी कर दिया गया था. इस बार का रिजल्ट जारी होने वाला है. छात्र नीचे दिए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025 LIVE Updates: इंतजार खत्म! कल जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सबसे पहले यहां देखें

UP Board 12th Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाएं.
  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले Latest Updates पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर UPMSP 12th Inter Result 2025 Link के लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • अब रोल नंबर और रोल कोड से लॉगिन करें.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

UP Board 12th Result 2025: इंटर रिजल्ट के टॉपर्स

क्रम संख्याछात्र का नामपरिणाम (%)
1शुभम वर्मा97.80
2सौरभ गंगवार97.20
3अनामिका97.20
4प्रियांशु उपाध्याय97.00
5खुशी97.00
6सुप्रिया97.00

यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 26,98,446 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. यह संख्या पिछले साल के मुकाबले कम है. यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों का एडमिट कार्ड स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- upmsp.edu.in पर जा सकते हैं. यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च 2025 को खत्म होगी. यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन प्रदेशभर के 8140 केंद्रों पर होगा.

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola