UK Board Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट अलर्ट- 10वीं और 12वीं का परिणाम 20 अप्रैल तक, यहां सबसे पहले देखें

स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर (Bihar Board Class 10th Exam 2026)
UK Board Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 20 अप्रैल 2025 तक घोषित किया जाएगा. छात्र अपना रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर सबसे पहले देख सकेंगे. शिक्षा विभाग ने समय पर परिणाम जारी करने की योजना बनाई है ताकि कॉलेज एडमिशन में कोई देरी न हो.
UK Board Result 2025 in Hindi: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है. बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 20 अप्रैल 2025 तक घोषित किया जा सकता है. हालांकि इसको लेकर अभी तक ऑफिशियल नोटिस नहीं जारी किया गया है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट या यहां बताए गए स्टेप्स से देख सकते हैं.
उत्तराखंड बोर्ड 2025 10 और 12 का रिजल्ट (UK Board Result 2025)
रिपोर्ट्स के मुताबि, उत्तराखंड शिक्षा विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परिणाम 20 अप्रैल 2025 तक घोषित किए जाएंगे. यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि पिछले साल की तरह परिणाम में देरी न हो, जिससे छात्रों को कॉलेज में दाखिले में परेशानी न हो.
इसलिए जल्दी रिजल्ट जारी करने का फैसला (UK Board Result 2025 Class 10, 12)
इस बार शिक्षा विभाग चाहता है कि सभी छात्र समय से अपना रिजल्ट प्राप्त करें और बिना किसी रुकावट के आगे की पढ़ाई की योजना बना सकें। तय समय पर रिजल्ट आने से छात्रों को विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों में प्रवेश के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा. सभी छात्र अपने अंक उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे.
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट कैसे चेक करें? (UK Board Result)
यूके बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपनी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- कैंडिडेट्स सबसे पहले uaresults.nic.in. या ubse.uk.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
- फिर होमपेज पर ‘UK Board Exam Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
- ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.
यह भी पढ़ें- UP Board Results 2025: यूपी बोर्ड का रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, देखें बीते वर्षों का रिकाॅर्ड
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




