UP Board Results 2025: यूपी बोर्ड का रिजल्ट हो रहा जारी, देखें बीते वर्षों का रिकाॅर्ड

UP Board Academic Calendar
UP Board Results 2025 in Hindi: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2025 के लिए UP बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पूरी कर ली हैं. मूल्यांकन प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है और ऐसे में यूपी बोर्ड का रिजल्ट 20 अप्रैल 2025 तक घोषित होने की उम्मीद है, हालांकि इसको लेकर कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन नहीं रिलीज किया गया है.
UP Board Results 2025 in Hindi: बिहार बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद अन्य बोर्ड के छात्र भी अपने रिजल्ट के लिए उत्सुक हैं. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2025 के लिए UP बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पूरी कर ली हैं और बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन भी लगभग पूरी हो गई है. बोर्ड की ओर से 25 अप्रैल 2025 को रिजल्ट किया जाएगा.
बीते वर्षों में यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख (UP Board Result)
बीते वर्षों में यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख इस प्रकार हैं-
| वर्ष | रिजल्ट तिथि |
| 2025 | 25 अप्रैल |
| 2024 | 20 अप्रैल |
| 2023 | 25 अप्रैल |
| 2022 | 18 जून |
| 2021 | 31 जुलाई |
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट कैसे चेक करें? (UP Board Result)
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपनी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- कैंडिडेट्स सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं.
- फिर होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
- ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.
रिजल्ट के बाद क्या करें? (UP Board Result 2025 in Hindi)
अगर किसी छात्र को अपने रिजल्ट पर कोई शिकायत हो तो वह बोर्ड द्वारा दी गई सुविधा का इस्तेमाल कर सकता है और अपनी एतराज दर्ज करवा सकता है. रिजल्ट आने के कुछ दिन बाद इस सुविधा के लिए एक विंडो खोली जाएगी. इसके अलावा जो छात्र परीक्षा में पास नहीं हो पाएंगे, उन्हें जुलाई 2025 में होने वाली इम्प्रूवमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. इस परीक्षा में छात्र दो विषयों तक की परीक्षा दे सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










