UGC NET December 2024: इस दिन जारी होंगे नेट परीक्षा के नतीजे, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

Author Govind jee
Updated:
विज्ञापन
UGC NET December 2024

यूजीसी नेट दिसंबर 2024

UGC NET December 2024: यूजीसी जल्द ही राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है. इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना स्कोर कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

UGC NET December 2024: यूनिवर्सिटी ग्रांटस कमीशन (यूजीसी) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) दिसंबर 2024 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों का परिणाम शुक्रवार, 21 फरवरी को घोषित किया जाएगा, द इंडियन एक्सप्रेस ने एक अज्ञात स्रोत का हवाला देते हुए बताया है. परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर  जा कर डाउनलोड कर सकते हैं.

UGC NET December 2024: परीक्षा कब आयोजित की गई थी

आपको बता दें कि एनटीए ने 3, 6, 7, 8, 9, 10, 16, 21 और 27 जनवरी 2025 को UGC NET दिसंबर परीक्षा आयोजित की थी. अनंतिम उत्तर कुंजी 31 जनवरी को जारी की गई थी और आपत्ति विंडो 3 फरवरी को बंद कर दी गई थी.

एनटीए ने अपने आधिकारिक नोटिस में कहा है कि चुनौतियों का विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा सत्यापन किया जाएगा और यदि वे सही पाए जाते हैं, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा. NTA उम्मीदवारों को चुनौतियों की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में व्यक्तिगत रूप से सूचित नहीं करेगा.

पढ़ें: SBI PO Exam 2025, एसबीआई ने जारी की पीओ प्रीलिम्स की संशोधित परीक्षा डेट, यहां से करें चेक

यूजीसी नेट दिसंबर 2024 जारी होने पर स्कोर कैसे जांचें?

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
दूसरे स्टेप्स में UGC NET दिसंबर 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक खोलें.
तीसरे स्टेप्स मे उम्मीदवार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
अंतिम चरण मे सबमिट करें और परिणाम देखें.

यह भी पढ़ें: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के एडमिट कार्ड इस दिन हो सकते हैं जारी, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
दूसरे स्टेप्स में UGC NET दिसंबर 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक खोलें.
तीसरे स्टेप्स मे उम्मीदवार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
अंतिम चरण मे सबमिट करें और परिणाम देखें.