SSC MTS Result 2024: एसएससी एमटीएस हवालदार पदों के लिए रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

SSC MTS Result 2024
SSC MTS परीक्षा का परिणाम को लेकर यहां देखें लेटेस्ट अपडेट, साथ ही जानें इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया और देखें कैटेगरी वाइज एक्सपेक्टेड कट ऑफ मार्क्स.
SSC MTS Result 2024: एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही SSC MTS परीक्षा के परिणाम जारी करेगा. बता दें यह परीक्षा 30 सितंबर से लेकर 14 नवंबर तक आयोजित हुई थी और तब से उम्मीदवारों को बेसब्री से इसके परिणामों का इंतजार है, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा का परिणाम दिसंबर के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकता है. ऐसे में यहां देखें इससे जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स और रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया.
कैसे चेक करें SSC MTS का परिणाम?
1. सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर आपको परिणाम का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
3. लॉगिन पर क्लिक करें और अपने डिटेल्स भरें.
4. सबमिट पर क्लिक करें.
5. आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें.
कैसा था SSC MTS परीक्षा का पैटर्न?
SSC MTS की परीक्षा CBE यानी कंप्यूटर बेस्ड मोड में थी. इस परीक्षा को दो सेशन में डिवाइड किया गया था, दोनों ही सेशन 45 मिनट के थे. प्रश्नों की बात करें तो सभी प्रश्न मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन थे.
SSC MTS परीक्षा में कितना हो सकता है संभावित कट ऑफ?
| वर्ग | 18 – 25 वर्ष | 18 – 27 वर्ष |
|---|---|---|
| यूआर | 145-155 | 130-145 |
| अनुसूचित जाति | 120-135 | 135-150 |
| अनुसूचित जनजाति | 120-135 | 125-140 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 125-135 | 135-145 |
| ईडब्ल्यूएस | 140-150 | 130-145 |
| ईएसएम | 100-115 | 100-120 |
Also Read: Sarkari Naukri: कोलकाता मेट्रो में अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










