Sarkari Naukri: कोलकाता मेट्रो में अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

Updated:
विज्ञापन
Sarkari Naukri

Sarkari Naukri

दिल्ली मेट्रो में 128 पदों पर बहाली निकाली गई है जिसके लिए आवेदन जल्द ही शुरू हो जाएगा, ऐसे में यहां देखें इस भर्ती से जुड़ी डिटेल्ड जानकारी.

विज्ञापन

Sarkari Naukri: अगर आप सरकारी नौकरी तलाश रहे हैं और वो भी खास तौर पर कोलकाता में तो आपके लिए खुशखबरी है. कोलकाता मेट्रो द्वारा अप्रेंटिस के पदों पर बहाली निकाली गई है जिसके तहत कुल 128 पद भरे जाएंगे. इसके लिए आवेदन 23 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी होगी. जो उम्मीदवार इच्छुक हैं वे mtp.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस खबर में नीचे आपको इस भर्ती से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिल जाएंगी.

पदों का विवरण:

इस भर्ती में फिटर के लिए 82 पद हैं, इलेक्ट्रीशियन के लिए 28, मशीनिस्ट के लिए 9 और वेल्डर के लिए 9 पद हैं.

क्या है योग्यता?

कोलकाता मेट्रो की इस बहाली के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैट्रिक पास होने चाहिए और उन्होंने 10वीं की परीक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों से पास की हो यह भी अनिवार्य है. बात करें अगर इस भर्ती के लिए आयु सीमा की तो न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष है और अधिकतम 24, हालांकि आरक्षित वर्ग के लोगों के लिए ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट निर्धारित की गई है जिसकी डिटेल्स आप वेबसाइट पर देख सकते हैं.

कितना है आवेदन शुल्क?

कोलकाता मेट्रो की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है, हालांकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.

इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए आप ऑफिशियल साइट पर जा सकते हैं.

ऐसी नौकरी से जुड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Bihar Success Story: बिहार की बेटी ने किया कमाल, गूगल ने दिया 60 लाख का पैकेज

Also Read: Bihar Sarkari Naukri: बिहार में 10वीं और 12वीं पास लोगों के लिए बंपर बहाली, जल्द करें आवेदन

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola