SSC CGL Tier 1 Answer Key: एसएससी सीजीएल परीक्षा की आंसर की जारी, ssc.gov.in पर करें चेक

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 17 Oct 2025 9:58 AM

विज्ञापन

SSC CGL टियर 1 आंसर की (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

SSC CGL Tier 1 Answer Key: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2025 की आंसर की जारी कर दी है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इस खबर में बताए तरीके से आंसर की चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

SSC CGL Tier 1 Answer Key: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2025 की आंसर की जारी कर दी है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं.  ये परीक्षा कुल 126 शहरों के 255 केंद्रों पर हुई थी. इस परीक्षा में करीब 13 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए थे. 

How To Check SSC CGL Tier 1 Answer Key: कैसे देखें आंसर की? 

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर आंसर की वाले लिंक पर क्लिक करें.
यहां क्रेडेंशियल्स डालें और सबमिट करें.
इतना करते ही आंसर की वाली पीडीएफ आपके स्क्रीन पर खुल जाएगी.
इसे डाउनलोड कर लें.

SSC CGL Tier Exam Pattern: परीक्षा का पैटर्न

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में quantitative aptitude, reasoning, general awareness, और English comprehension से सवाल पूछे गए थे. साथ ही इस परीक्षा में प्रशासनिक व्यवस्था के ज्ञान का भी परीक्षण होता है.

आंसर की पर दर्ज करें आपत्ति

आंसर की जारी होने के साथ ही, कैंडिडेट्स ऑब्जेक्शन करने के लिए तैयार रहें. उम्मीदवार द्वारा हर एक ऑब्जेक्शन की एक्सपर्ट टीम द्वारा जांच होगी और इसके बाद ही फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा. आंसर की केवल ऑनलाइन तरीके से की जा सकेगी और इसके लिए ऑब्जेक्शन फीस का भुगताना करना होगा.

यह भी पढ़ें- SBI PO रिजल्ट का है इंतजार, इस तरह करें डाउनलोड

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola