ePaper

SBI PO Prelims Result 2025 OUT: एसबीआई पीओ का रिजल्ट जारी, इस Direct Link से ऐसे करें चेक

Updated at : 01 Sep 2025 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
SBI PO Mains Admit Card 2025

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (SBI PO Mains Admit Card 2025)

SBI PO Prelims Result 2025 OUT: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने SBI PO Prelims Result 2025 घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी. सफल उम्मीदवारों को अगले चरण मेन परीक्षा में शामिल होना होगा.

विज्ञापन

SBI PO Prelims Result 2025 OUT: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने SBI PO Prelims Result 2025 घोषित कर दिया है. यह रिजल्ट 1 सितंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया गया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी. सफल उम्मीदवारों को अगले चरण मेन परीक्षा में शामिल होना होगा. इस बार देशभर में लाखों उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जो 2, 4 और 5 अगस्त 2025 को आयोजित हुई थी. यहां आप SBI PO Prelims Result 2025 OUT होने के बाद चेक करने और आगे का प्रोसेस देखें.

SBI PO Prelims Result 2025 OUT: कैसे देखें?

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा. नीचे स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया दी गई है:

  • सबसे पहले sbi.co.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Careers लिंक पर क्लिक करें.
  • नए पेज पर “SBI PO Prelims Result 2025” लिंक पर जाएं.
  • लॉगिन डिटेल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/डीओबी) भरें.
  • सबमिट करने पर रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें.

इसे भी पढ़ें- BA और BCom में ए़डमिशन कैसे मिलेगा? इस काॅलेज में ऐसे मिलता है मौका | DU NCWEB Admission 2025

SBI PO Prelims Result 2025 OUT: कितनी वैकेंसी निकली है?

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 541 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर भर्ती होगी. इसमें 500 रेगुलर वैकेंसी और 41 बैकलॉग वैकेंसी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- LNMU Admission 2025: एलएमएनयू यूजी एडमिशन में खाली सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें Apply

SBI PO Prelims Result 2025 OUT: आगे क्या होगा?

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) में सफल उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद इंटरव्यू और ग्रुप एक्सरसाइज के आधार पर फाइनल चयन होगा.

SBI PO Prelims Result 2025 OUT डायरेक्ट लिंक से चेक करें

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola