ePaper

RBSE Supplementary Result 2025: RBSE 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट कैसे चेक करें? ये हैं आसान Steps

Updated at : 29 Aug 2025 3:15 PM (IST)
विज्ञापन
RBSE Supplementary Result 2025

स्टू़डेंट्स की सांकेतिक तस्वीर (RBSE Supplementary Result 2025)

RBSE Supplementary Result 2025: राजस्थान बोर्ड (RBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 जारी करेगा. छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर परिणाम देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के बाद, स्टूडेंट्स को स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट लेनी होगी.

विज्ञापन

RBSE Supplementary Result 2025: राजस्थान बोर्ड (RBSE) हर साल लाखों छात्रों के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा आयोजित करता है. इस बार जो छात्र मुख्य परीक्षा (Main Exam) क्लियर नहीं कर पाए थे तो उनके लिए बोर्ड ने Supplementary Exam 2025 आयोजित की थी. अब सभी छात्र बेसब्री से अपने RBSE Supplementary Result 2025 का इंतजार कर रहे हैं तो उन्हें बता दें कि रिजल्ट जारी होते ही छात्र इसे ऑनलाइन देख सकेंगे. यहां आप RBSE Supplementary Result 2025 चेक करने के स्टेप्स और आगे का प्रोसेस देखें.

कहां जारी होगा RBSE Supplementary Result 2025?

  • राजस्थान बोर्ड का 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा: rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in
  • इसके अलावा छात्र अपने रिजल्ट SMS और DigiLocker के माध्यम से भी चेक कर पाएंगे.

इसे भी पढ़ें- UKPSC Lower PCS Mains Admit Card यहां से करें डाउनलोड, इस दिन है एग्जाम

RBSE Supplementary Result 2025 कैसे चेक करें?

छात्र अपने RBSE Supplementary Result 2025 को इन आसान स्टेप्स से देख सकते हैं:

  • स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “10th/12th Supplementary Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • सबमिट पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें.

कब हुए थे RBSE Supplementary Exam 2025?

राजस्थान बोर्ड ने 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 6 अगस्त से 8 अगस्त 2025 तक आयोजित की थी. जिन छात्रों की मुख्य परीक्षा में एक या दो विषय में कम स्कोर आया था तो उन्हें यह दूसरा मौका दिया गया था.

रिजल्ट के बाद क्या करना होगा? (RBSE Result 2025 in Hindi)

ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के बाद छात्रों को अपने स्कूल से ऑरिजिनल मार्कशीट प्राप्त करनी होगी. इसी मार्कशीट के आधार पर वे आगे की पढ़ाई या अन्य आवेदन प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे.

इसे भी पढ़ें- JNVST Class 6 Admission 2026: एनवीएस आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका, 30 अगस्त तक करेक्शन विंडो Open

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola