RBSE 5th 8th Result 2025 OUT soon: जारी होने वाला है राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट, rajshaladarpan.nic.in पर करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 18 May 2025 11:35 AM
RBSE 5th 8th Result 2025
RBSE 5th 8th Result 2025 OUT soon: राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी होने वाला है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट तैयार कर लिया गया है. इस कड़ी में राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट भी जल्द घोषित हो सकता है.
RBSE 5th 8th Result 2025 OUT soon: राजस्थान बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार जल्द जारी होने वाला है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट लगभग तैयार है. साथ ही कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट भी जारी होने वाला है. राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट शालादर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर जारी होगा.
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं परीक्षाओं का रिजल्ट शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय, बीकानेर की तरफ से तैयार किया गया है. बता दें कि बोर्ड की तरफ से 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं भी बोर्ड एग्जाम पैटर्न पर ही कराई जाती है. ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
RBSE 5th 8th Result 2025: ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं.
- वेबसाइट की होम पेज पर के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद Latest updates के लिंक पर जाना होगा.
- अगले पेज पर RBSE 5th 8th Class Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब छात्र रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूरी ले लें.
कौन जारी करेगा राजस्थान बोर्ड रिजल्ट?
राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में शासन सचिव द्वारा जारी किया जाएगा. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र एडमिट कार्ड ढूंढ़कर अपने पास रख लें. अगर आप अपना रोल नंबर भूल गए हैं तो जल्द से जल्द स्कूल में संपर्क करें.
राजस्थान बोर्ड छात्रों को दूसरा मौका भी देता है. बता दें कि ऐसे छात्र जो न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त नहीं कर पाएंगे वो कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं. ऐसे स्टूडेंट्स के लिए जुलाई माह में सप्लीमेंट्री एग्जाम का आयोजन करवाया जाएगा. इसके लिए रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










