ePaper

BEd एडमिशन के लिए ROUND 2 Seat Allotment रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

Updated at : 18 Aug 2025 3:41 PM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan PTET Seat Allotment ROUND 2 RESULTS OUT

Rajasthan PTET Seat Allotment ROUND 2 RESULTS OUT

Rajasthan PTET Seat Allotment ROUND 2 RESULT: राजस्थान PTET 2025 के तहत BEd एडमिशन की सेकंड फेज काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं. चयनित उम्मीदवारों को 25 अगस्त तक 22,000 की फीस जमा कर कॉलेज में रिपोर्ट करना जरूरी है. रिजल्ट देखने और आगे की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

विज्ञापन

Rajasthan PTET Seat Allotment ROUND 2 RESULTS: राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET 2025) का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है. BEd और इंटीग्रेटेड कोर्स में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है और सीट अलॉटमेंट रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है. अब जिन उम्मीदवारों को सीट मिली है, उन्हें तय समय सीमा में रिपोर्टिंग करनी होगी. यहां Rajasthan PTET Seat Allotment ROUND 2 RESULTS के बाद का प्रोसेस जानें.

Rajasthan PTET Seat Allotment ROUND 2 RESULTS

Rajasthan PTET 2025 काउंसलिंग के दूसरे फेज का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके अलॉट की गई सीट की जानकारी चेक कर सकते हैं. इस प्रक्रिया से बीएड (2 वर्ष) और बीए-बीएड/बीएससी-बीएड (4 वर्ष) कोर्स में दाखिला होगा.

इसे भी पढ़ें- IGNOU Admissions 2025: ODL प्रोग्राम के लिए बढ़ी रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, Apply करने का तरीका यहां

फीस जमा करने की आखिरी तारीख (Rajasthan PTET Seat Allotment)

जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट हुई है, उन्हें 25 अगस्त 2025 तक कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा. इस दौरान उम्मीदवारों को 22,000 का शुल्क जमा करना अनिवार्य है. समय पर रिपोर्टिंग और फीस जमा न करने पर सीट रद्द हो सकती है और वह अगले चरण की काउंसलिंग में शामिल नहीं हो पाएंगे.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स (Rajasthan PTET Seat Allotment)

रिपोर्टिंग के समय उम्मीदवारों को नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स अपने साथ ले जाने होंगे:

  • अलॉटमेंट लेटर की प्रिंट कॉपी
  • रजिस्ट्रेशन फीस की रसीद
  • एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन)
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ.

आगे की प्रक्रिया (Rajasthan PTET Seat Allotment)

यदि उम्मीदवारों को अलॉट की गई सीट से संतुष्टि नहीं ह तो वे अगले चरण की काउंसलिंग का इंतजार कर सकते हैं. वहीं, जिन उम्मीदवारों ने रिपोर्टिंग पूरी कर ली है, उनका एडमिशन प्रोसेस संबंधित कॉलेज द्वारा आगे बढ़ाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- CGBSE Supplementary Result 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट कैसे देखें? ये हैं Steps

Rajasthan PTET Seat Allotment ROUND 2 RESULTS: कहां देखें?

उम्मीदवार Rajasthan PTET की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmou2025.com पर जाकर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट और आगे की जानकारी कर सकते हैं.

Rajasthan PTET Seat Allotment ROUND 2 RESULTS OUT देखें

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola