राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी, मास्टर प्रश्न भी हुआ जारी
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 06 Sep 2025 10:57 AM
राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा आंसर की (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
Rajasthan Patwari Answer Key 2025: अगर आपने राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा दी है तो आपके लिए काम की खबर है. राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी गई है. इसी के साथ मास्टर प्रश्न भी जारी किया गया है.
Rajasthan Patwari Answer Key 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी गई है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इन परीक्षा में शामिल हुए थे, वे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की देख सकते हैं.
Rajasthan Patwari Exam Date: 17 अगस्त को हुई थी परीक्षा
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पटवारी के 3705 पदों पर 17 अगस्त 2025 को दो शिफ्टों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. इसमें 88.88 प्रतिशत यानी 6.76 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे.
Rajasthan Patwari Answer Key 2025: मास्टर प्रश्न पत्र हुआ जारी
चयन बोर्ड ने पटवारी परीक्षा आंसर की के साथ मास्टर प्रश्न भी जारी किया है. मास्टर प्रश्न पत्र के जरिए अभ्यर्थी अपने आंसर का मिलान कर सकते हैं और फिर इस अनुसार आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. आंसर की व मास्टर प्रश्न पत्र के डायरेक्ट लिंक rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.
Rajasthan Patwari Answer Key Steps To Download: ऐसे देखें आंसर की
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- इसके बाद आंसर की वाले लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन क्रेडेंशिल्स डालें और सबमिट करें
- इसके बाद आंसर की आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा
- इसे डाउनलोड कर लें
यह भी पढ़ें- CSIR UGC NET 2025: इस बार केमिकल साइंस और फिजिकल साइंस विषय की कटऑफ में गिरावट, यहां देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










