NEET PG 2025 Result: नीट पीजी का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, nbe.edu.in पर करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 19 Aug 2025 8:58 AM
NEET PG 2025 Result
NEET PG 2025 Result: नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) की तरफ से नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 19 अगस्त 2025 को जारी हो सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- natboard.edu.in और nbe.edu.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
NEET PG 2025 Result: नीट पीजी परीक्षा 2025 का इंतजार अब खत्म होने वाला है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) की ओर से यह रिजल्ट आज यानी 19 अगस्त 2025 को जारी किया जा सकता है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और nbe.edu.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने स्कोर और रैंक कार्ड भी डाउनलोड कर पाएंगे.
NEET PG 2025 कब हुई थी परीक्षा?
नीट पीजी 2025 की परीक्षा 3 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी. देशभर के हजारों मेडिकल उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे. यह परीक्षा मेडिकल कॉलेजों में एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है. केवल वही उम्मीदवार एडमिशन के लिए पात्र होंगे जिन्होंने नीट पीजी परीक्षा पास की होगी.
NEET PG 2025 Result: ऐसे करें चेक
- नीट पीजी का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- nbe.edu.in पर जाएं.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
- क्लिक करें.
- अगले पेज पर NBE NEET PG Result 2025: के लिंक पर क्लिक करें.
- अब Check Result के लिंक पर क्लिक करना होगा.
- मांगी गई डिटेल्स से रिजल्ट चेक करें.
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
NEET PG Counselling Schedule: कब होगी काउंसलिंग?
नीट पीजी रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग प्रोसेस शुरू होगा. काउंसलिंग का शेड्यूल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा अलग से जारी किया जाएगा. इसमें उम्मीदवारों को अपनी रैंक और पसंद के अनुसार कॉलेज चुनने का मौका मिलेगा. योग्य उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद कॉलेज अलॉट किया जाएगा. काउंसलिंग का शेड्यूल कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- natboard.edu.in और nbe.edu.in पर चेक कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: ICAI CA Admit Card 2025 OUT सीए फाइनल और इंटर का एडमिट कार्ड जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










