NEET 2024 Results इस दिन होगा जारी, उमंग ऐप के जरिए ऐसे चेक करें अपना परिणाम

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Jun 2024 10:56 AM

विज्ञापन

NEET 2024 Results

NEET 2024 Results: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (MEET UG) 2024 के परिणाम 14 जून को जारी किए जाएंगे. परिणामों के साथ, एनटीए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कट-ऑफ अंक भी प्रकाशित करेगा.

विज्ञापन

NEET 2024 Results: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) 14 जून को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (neet ug) 2024 परिणाम घोषित करने वाली है. परिणाम की तारीख पहले आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए परीक्षा कार्यक्रम में बताई गई थी.

NEET 2024 Results Out: जानें क्वालिफाइंग मार्क्स

भारतीय मेडिकल कॉलेजों में MBBS कोर्स में दाखिले के लिए कट-ऑफ सूची में शामिल होना अनिवार्य है, जबकि विदेशी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए क्वालीफाइंग कट-ऑफ अंक आवश्यक हैं.

AP EAMCET Result 2024 को ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड, देखें अपडेट 

Rajasthan PTET Admit Card 2024 जारी, जानें इसे डाउनलोड करने के स्टेप्स

KEAM 2024 Update: अब इस तारीख को होगी KEAM एंट्रेंस परीक्षा

NEET 2024 Results Out: उमंग ऐप के जरिए कैसे चेक करें रिजल्ट

स्टेप 1: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से उमंग ऐप में लॉग इन करें
स्टेप 2: अब, ‘सभी सेवाएँ’ पर क्लिक करें
स्टेप 3: फिर, मेनू से NEET UG 2024 का विकल्प चुनें
स्टेप 4: परिणाम लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 5: अपना पंजीकरण नंबर और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें
स्टेप 6: परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा

NEET 2024 Results Out: आवश्यक दस्तावेज

स्कोरकार्ड देखने के लिए छात्रों को अपने साथ अपना NEET एडमिट कार्ड या NEET हॉल टिकट रखना होगा. स्कोरकार्ड में दिए गए रोल नंबर और अन्य विवरण एक जैसे होने चाहिए. किसी भी त्रुटि के मामले में, छात्रों को जल्द से जल्द अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए.

NEET 2024 Results Out: कैसे चेक करें रिजल्ट ?

NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाएं.

होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, “05 मई 2024 को NEET (UG)-2024 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी.”

लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें.

आपकी NEET UG अंतिम उत्तर कुंजी 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगी.

इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola