MP Board 10th Result 2026 Update: जारी हो गया 10वीं रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :15 Apr 2026 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
MP Board 10th Result 2026

बोर्ड स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर

MP Board 10th Result 2026 Update: एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट देखने के लिए सभी डिटेल्स का इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

MP Board 10th Result 2026 Update: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) 10वीं के छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है. बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है. ऑफिशियल वेबसाइट पर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

MP Board 10th Result 2026 Update: सीएम मोहन यादव ने जारी किया रिजल्ट

एमपी बोर्ड का 10वीं कक्षा का रिजल्ट CM मोहन यादव ने जारी कर दिया है. रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

MP Board 10th Result 2026 Update: लिंक एक्टिव हो गया, देखें रिजल्ट

एमपी बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है. इसी के साथ ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in को एक्टिव कर दिया है. आप यहां पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और अन्य डिटेल्स के साथ रिजल्ट देख सकते हैं.

MP Board 10th Result 2026 Update: तैयार रखें ये डिटेल्स

एमपी बोर्ड का रिजल्ट कुछ ही मिनटों में जारी होने वाला है. रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल कोड जैसी डिटेल्स तैयार रखें. अपना एडमिट कार्ड जरूर पास में रखें.

MP Board 10th Result 2026 Update: देखें पिछले साल का पास प्रतिशत

पिछले साल MP बोर्ड 10वीं का कुल पासिंग प्रतिशत 76.22% रहा था. इसमें लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा. लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 79.2


MP Board 10th Result 2026 Update: पिछले साल कब जारी हुआ था एमपी बोर्ड रिजल्ट?

पिछले साल एमपी बोर्ड रिजल्ट 6 मई 2025 को जारी किया गया था. पिछले साल की तुलना में इस बार रिजल्ट काफी जल्दी जारी किया जा रहा है. रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट भी जारी की जाएगी.

MP Board 10th Result 2026 Update: पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स? 

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक हासिल करना जरूरी है. यह नियम हर विषय पर लागू होता है, यानी हर विषय में 33 प्रतिशत मार्क्स लाना जरूरी है, तभी छात्र पास माने जाएंगे.

MP Board 10th Result 2026 Update: जल्द खत्म होने वाला है इंतजार

MP Board 10th Result 2026 Update: Digilocker पर भी देख सकेंगे रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट स्टूडेंट्स ऐप पर भी देख सकेंगे. Digilocker और MPBSE Mobile App और MP Mobile App पर भी स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स रिजल्ट देख सकेंगे.

MP Board 10th Result 2026 Update: बोर्ड ने जारी किया नोटिस

एमपी शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर बताया है कि MPBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा. नोटिस के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व सभागार में रिजल्ट की घोषणा करेंगे.

MP Board 10th Result 2026 Update: कहां देखें रिजल्ट?

छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे-

  • mpbse.mponline.gov.in
  • mpresults.nic.in
  • mpbse.nic.in

MP Board 10th Result 2026 Update: कैसे चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • “MP Board 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

MP Board 10th Result 2026 Update: 16 लाख स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा


वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे. इनमें लगभग 9 लाख 7 हजार स्टूडेंट्स 10वीं में बैठे थे. बोर्ड एग्जाम के लिए पूरे राज्य में करीब 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.

रिजल्ट के बाद मिलेगा रीचेकिंग का मौका

एमपी बोर्ड 10वीं जारी होने के बाद जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं होंगे, वे री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें आवेदन फॉर्म भरकर तय फीस जमा करनी होगी. कॉपियों की दोबारा जांच के बाद जो अंक मिलेंगे, वही फाइनल माने जाएंगे. री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट आमतौर पर मई 2026 में जारी किया जाता है. 

यह भी पढ़ें- MP Board 10वीं के लिए फेज 2 एग्जाम 7 मई से, देखें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola