ePaper

MBOSE HSSLC Result 2025: मेघालय बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, सबसे पहले यहां देखें

Updated at : 05 May 2025 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
MBOSE HSSLC Meghalaya Board 12th Result OUT

MBOSE HSSLC Meghalaya Board 12th Result OUT

MBOSE HSSLC Result 2025: मेघालय बोर्ड (MBOSE) ने कक्षा 12वीं (HSSLC) परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र अपना स्कोरकार्ड mbose.in या megresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज कर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

MBOSE HSSLC Result 2025: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने कक्षा 12वीं यानी हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC) परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. लंबे इंतजार के बाद अब छात्र अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. रिजल्ट सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है. छात्र mbose.in या megresults.nic.in पर जाकर नीचे दिए गए स्टेप्स से आसानी से अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करने होंगे. इसके अलावा, बोर्ड ने रिजल्ट की मार्कशीट भी ऑनलाइन पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराई है, जिसे छात्र भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं.

कैसे चेक करें मेघालय बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ?

  • आधिकारिक वेबसाइट megresults.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Meghalaya Board Class 12 Board Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें.
  • आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, उसमें अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें.
  • “सबमिट” बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें.

कब हुई थी मेघालय बोर्ड 12वीं की परीक्षा ?

इस साल मेघालय बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक आयोजित की थीं, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 4 से 14 फरवरी के बीच हुई थीं. पहले जारी डेटशीट में बदलाव करते हुए बोर्ड ने 24 फरवरी का फिजिक्स का पेपर 6 मार्च को कराया. इसी तरह, समाजशास्त्र का पेपर, जो 24 फरवरी को होना था, 18 मार्च को लिया गया. वहीं, 21 फरवरी को होने वाली व्यावसायिक विषय/पोल्ट्री फार्मिंग-IV/कंप्यूटर तकनीक IV की परीक्षा 19 मार्च को आयोजित की गई.

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola