इस वेबसाइट पर चेक करें सीए परीक्षा का रिजल्ट, स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस देखें यहां 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 24 Oct 2025 1:15 PM

विज्ञापन

ICAI CA रिजल्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

ICAI CA Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा ICAI CA परीक्षा सितंबर में हुई थी. अब रिजल्ट का इंतजार है. अगर आपने भी ICAI CA परीक्षा दी है और आपको भी रिजल्ट का इंतजार है तो ये खबर आपके काम की है. आज हम जानेंगे कि रिजल्ट पर क्या अपडेट है और इसे कहां और कैसे देखें.

विज्ञापन

ICAI CA Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा ICAI CA परीक्षा सितंबर में हुई थी. वहीं अब इसमें शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है. रिजल्ट नवंबर पहले सप्ताह तक जारी हो सकता है. आइए, जानते हैं रिजल्ट जारी होने के बाद इसे कैसे और कहां देखें. 

ICAI CA Result: क्या है रिजल्ट पर अपडेट?

ICAI परीक्षा का रिजल्ट अक्टूबर महीने के अंत तक या नवंबर महीने के पहले सप्ताह तक जारी किया जा सकता है. हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. रिजल्ट देखने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल्स के साथ तैयार रहें. 

ICAI CA Result Steps To Check: कैसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाएं. 
  • इसके बाद सीए सितंबर 2025 रिजल्ट वाली लिंक पर क्लिक करें. 
  • फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें. 
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर के लिंक पर क्लिक करें. 
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा. 
  • इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें. 

सितंबर में दो फेज में हुई थी परीक्षा

सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल नोटिस का वेट करें. परीक्षा दो अलग फेज में आयोजित कराई गई थी, जिसमें ग्रुप 1 की परीक्षाएं 4, 7 और 9 सितंबर को हुईं, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षाएं 11, 13 और 15 सितंबर को हुईं. वहीं फाउंडेशन की परीक्षाएं 16, 18, 20 और 22 सितंबर को आयोजित की गईं.

ICAI CA Related FAQs: सीए रिजल्ट से जुड़े सवाल जवाब 

2025 में सीए का रिजल्ट कब आएगा?

CA मई 2025 सत्र का रिजल्ट जुलाई 2025 के दूसरे हफ्ते में घोषित किया जा सकता है. रिजल्ट ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर उपलब्ध रहेगा.

सीए मई 2025 के परिणाम क्या हैं?

सीए मई 2025 के परिणाम में फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल तीनों लेवल के स्कोर जारी किए जाएंगे. छात्र अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

CA फर्स्ट रिजल्ट कब आएगा?

सबसे पहले CA Foundation का रिजल्ट जारी होता है, जो आमतौर पर परीक्षा के लगभग 45 दिन बाद घोषित किया जाता है.

CA फाइनल का रिजल्ट कितने बजे आएगा?

CA Final का रिजल्ट रिजल्ट डे पर प्रायः सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच जारी किया जाता है. उम्मीदवार वेबसाइट या ICAI SMS सर्विस के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं.

सीए में AIR 1 किसे मिला?

CA मई 2025 परीक्षा का AIR 1 (All India Rank 1) ICAI द्वारा रिजल्ट के साथ ही घोषित किया जाएगा. टॉपर का नाम, शहर और स्कोर ऑफिशियल नोटिस में जारी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- 40000 की Salary के लिए रेलवे की वैकेंसी, 31 से कर सकेंगे Apply

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola