40000 की Salary के लिए रेलवे की वैकेंसी, 31 से कर सकेंगे Apply
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 23 Oct 2025 3:36 PM
RRB जेई वैकेंसी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
RRB JE Vacancy: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है. इस भर्ती के तहत करीब 2570 पदों पर भर्ती होगी. आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू होगी. अप्लाई करने से पहले देखें जरूरी डिटेल्स.
RRB JE Vacancy: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेलवे जूनियर इंजीनियर (Railway Junior Engineer) के पोस्ट पर वैकेंसी के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है. इस वैकेंसी के तहत कुल 2570 पोस्ट पर भर्ती होगी. अभी इस वैकेंसी के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू नहीं हुआ है. प्रोसेस 31 अक्टूबर से शुरू होगा और कैंडिडेट्स 30 नवंबर तक चलेगा. आइए, जानते हैं इस वैकेंसी के बारे में.
RRB JE Vacancy: ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं
RRB ने जूनियर इंजीनियर डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट (डीएमएस), केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस वैकेंसी के ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत 2570 पदों पर नियुक्ति होगी.
RRB JE Vacancy Age Limit: आयु सीमा
इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है और अधिकतम आयु 36. आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से होगी. पूरी जानकारी के लिए RRB JE नोटिफिकेशन देखें.
RRB JE Vacancy Application Fees: आवेदन शुल्क
RRB की इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन फीस क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं. विभिन्न कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए ये राशि अलग-अलग है. यहां देखें-
सामान्य- 500 रुपये
ओबीसी- 500 रुपये
ईडब्ल्यूएस- 500 रुपये
एससी- 250 रुपये
एसटी- 250 रुपये
ईबीसी- 250 रुपये
महिला-250 रुपये
RRB JE Vacancy Selection Process: क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?
रेलवे की इस भर्ती के लिए सेलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 1 (CBT 1), कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 2 (CBT 2), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर होगा. सभी फेज में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को ही फाइनल रूप से सेलेक्ट किया जाएगा.
RRB Junior Engineer Salary: कितनी मिलेगी सैलरी?
आरआरबी की इस वैकेंसी (RRB Vacancy) के तहत चुने गए कैंडिडेट्स को 29,300 रुपये से 38, 400 रुपये की सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा इस पोस्ट पर चुने गए कैंडिडेट्स को कई प्रकार के भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी, जिनमें डीए (Dearness Allowance), एचआरए (House Rent Allowance) और टीए (Travel Allowance) शामिल हैं.
RRB Regional Website
- अहमदाबाद- www.rrbahmedabad.gov.in
- अजमेर- www.rrbajmer.gov.in
- बेंगलुरु- www.rrbbnc.gov.in
- भोपाल- www.rrbbhopal.gov.in
- भुवनेश्वर- www.rrbbbs.gov.in
- बिलासपुर- www.rrbbilaspur.gov.in
- चंडीगढ़- www.rrbcdg.gov.in
- चेन्नई- www.rrbchennai.gov.in
- गुवाहाटी- www.rrbguwahati.gov.in
- जम्मू–श्रीनगर- www.rrbjammu.nic.in
- कोलकाता- www.rrbkolkata.gov.in
- मालदा- www.rrbmalda.gov.in
- मुंबई- www.rrbmumbai.gov.in
- मुजफ्फरपुर- www.rrbmuzaffarpur.gov.in
- पटना- www.rrbpatna.gov.in
- प्रयागराज- www.rrbald.gov.in
- रांची- www.rrbranchi.gov.in
- सिकंदराबाद- www.rrbsecunderabad.gov.in
- सिलीगुड़ी- www.rrbsiliguri.gov.in
- तिरुवनंतपुरम- www.rrbthiruvananthapuram.gov.in
- गोरखपुर- www.rrbgkp.gov.in
Railway JE Vacancy FAQs: रेलवे जेई वैकेंसी से जुड़े सवाल-जवाब
रेलवे जेई के लिए योग्यता क्या है?
रेलवे जेई के लिए बीटेक या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा डिग्री होनी चाहिए.
रेलवे में कौन सी वैकेंसी आई है?
रेलवे जेई यानी कि जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) पोस्ट के लिए वैकेंसी आई है.
रेलवे में जूनियर इंजीनियर की सैलरी क्या होती है?
रेलवे में जूनियर इंजीनियर की सैलरी 29,300 रुपये से 38, 400 रुपये के बीच होती है.
RRB का फुलफॉर्म क्या है?
RRB का फुलफॉर्म है रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board).
सरकारी नौकरी में JE क्या होती है?
सरकारी नौकरी में JE यानी कि जूनियर इंजीनियर की नौकरी होती है.
यह भी पढ़ें- 500 से अधिक पोस्ट पर इस बैंक में निकली वैकेंसी, ऐसे करें Apply
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










