ePaper

GBSHSE Results 2025: आज शाम 5 बजे आएगा 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, सबसे पहले यहां देखें

Updated at : 27 Mar 2025 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
GBSHSE Results 2025

GBSHSE Results 2025

GBSHSE Results 2025: आज 27 मार्च 2025 को शाम 5 बजे गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा. छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यहां दिए गए आसान स्टेप्स से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

विज्ञापन

GBSHSE Results 2025: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) आज कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित करने वाला है. रिजल्ट आज शाम करीब 5 बजे कॉन्फ्रेंस हॉल, शिक्षा निदेशालय, पोरवोरिम गोवा में घोषित किए जाएंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.gbshsegoa.net पर जाकर नीचे दिए गए स्टेप्स से अपने स्कोर देख सकेंगे. इस लेख में हम आपको बताएंगे गोवा बोर्ड परिणाम से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स और सभी महतवपूर्ण जानकारियां.

कितने बच्चों ने दी थी परीक्षा ?

गोवा बोर्ड 12वीं में इस साल कुल 17,686 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 8,462 लड़के और 9,224 लड़कियां हैं. इसके अलावा, 138 निजी उम्मीदवार और 24 निजी (छूट प्राप्त) उम्मीदवार भी गोवा में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे.

कैसे चेक करें Goa Board 12वीं का परिणाम ?

  • सबसे पहले गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर जाएं.
  • ‘गोवा बोर्ड HSSC परिणाम 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
  • एक नई विंडो खुलेगी जिसमें आपको अपने डिटेल्स फिल करने हैं.
  • आवश्यक डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट करें.
  • गोवा बोर्ड HSSC परिणाम 2025 आपको अपने स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • परिणाम चेक करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें.

Also Read: Success Story: बिहार के इस ‘सुपर कॉप’ को कभी आया था आत्महत्या का ख्याल! पढ़िए खाकी वेबसीरीज के असली IPS की कहानी

Also Read: Success Story: बिहार के लाल का परमाणु ऊर्जा विभाग में हुआ चयन, सैलरी जानकर दंग रह जाएंगे आप

Also Read: Success Story: पति के गुजरने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, 63 की उम्र में हर महीने कमा रहीं हैं 20 से 30 लाख रुपये

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola