CAT Result Release Date: पिछले साल कब जारी हुआ था कैट का रिजल्ट? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 19 Dec 2025 12:28 PM

विज्ञापन

कैट रिजल्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

CAT Result Release Date: कैट परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2025 को किया गया था. अब स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है. ऐसे में आइए, जानते हैं कि कैट परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा और पिछले साल रिजल्ट कब जारी हुआ था.

विज्ञापन

CAT Result Release Date: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोझिकोड जल्द ही कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 का रिजल्ट जारी कर सकता है. वहीं ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर आपको आंसर की मिलेगी. आंसर की 17 दिसंबर 2025 को जारी की गई थी. वहीं अब स्टूडेंट्स को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है. आइए, जानते हैं कि रिजल्ट कब जारी किया जाएगा.

CAT Exam Date: कब हुई थी कैट परीक्षा?

कैट परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2025 को किया गया था. कैट परीक्षा स्कोर के आधार पर देश के विभिन्न MBA College में एडमिशन मिलेगा. हालांकि, IIM कोझिकोड ने अभी रिजल्ट के संबंध में कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है. लेकिन माना जा रहा है कि रिजल्ट जल्द-से-जल्द जारी किया जाएगा.

CAT Answer Key

CAT Result 2024 Release Date: पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट?

स्टूडेंट्स को बता दें कि पिछले साल 19 दिसंबर 2024 को रिजल्ट जारी किया गया था. ऐसे में उम्मीद है कि इस बार रिजल्ट इसी आसपास जारी किया जाएगा. सभी कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

CAT Result Steps To Download: कैसे चेक करें कैट परीक्षा का रिजल्ट?

कैट परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे रिजल्ट या स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें.
  • CAT रजिस्ट्रेशन के दौरान मिला यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर CAT 2025 का स्कोरकार्ड ओवरऑल और सेक्शन-वाइज अंकों के साथ दिखाई देगा.
  • आगे की एडमिशन प्रक्रिया के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें या प्रिंट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- CLAT 2026 Registration: क्लैट 2026 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें डिटेल्स

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola