2156 Technician के पदों पर भर्ती के लिए BSPHCL ने जारी की आंसर की, ऐसे देखें

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 14 Aug 2025 5:51 PM

विज्ञापन

BSPHCL Technician Grade III Answer Key 2025

BSPHCL Technician Grade III Answer Key 2025: बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) की ओर से आज 14 अगस्त 2025 को तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है. रिजल्ट देखने के लिए जन्म तिथि और लॉगिन आईडी जैसे डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी.

विज्ञापन

BSPHCL Technician Grade III Answer Key 2025: बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) की ओर से आज 14 अगस्त 2025 को तकनीशियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की देख सकते हैं. 

इन डिटेल्स की मदद से देखें परिणाम 

आंसर की डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन संख्या या लॉगिन आईडी और जन्म तिथि का इस्तेमाल करें. रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. आधिकारिक वेबसाइट का पता है, bsphcl.co.in 

BSPHCL Technician Grade III Exam 2025: कब हुई थी परीक्षा? 

परीक्षा 11 से 22 जुलाई के बीच सात जिलों में कंप्यूटर आधारित मोड में हुई थी. BSPHCL की इस भर्ती के माध्यम से बिहार में टेक्नीशियन ग्रेड 3 के कुल 2156 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. 

BSPHCL Technician Grade III Result Steps To Check: ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले BSPHCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “Result” या “Latest Announcements” सेक्शन खोलें
  • “Technician Grade 3 Result 2025” शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें
  • नया पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें
  • सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट लेकर सुरक्षित रखें

यह भी पढ़ें- 60000 सैलरी के लिए झटपट कर लें आवेदन, 12000 से अधिक पदों पर यहां निकली भर्ती

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola