BPSSC Result: बिहार SI समेत इन 3 परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, यहां देखें 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 24 Sep 2025 8:58 AM

विज्ञापन

बीपीएसएससी रिजल्ट (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

BPSSC Results: BPSSC ने एक्साइज सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा, एनफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर प्रीलिम्स एग्जाम और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

विज्ञापन

BPSSC Results: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने कई सारी परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया है. BPSSC ने एक्साइज सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा (Bihar Excise SI Mains Exam), एनफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर प्रीलिम्स एग्जाम (Enforcement Sub Inspector Prelims Exam) और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर लिखित परीक्षा (Forest Range Officer Written Exam Result) का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

Bihar Excise SI Mains Exam: एक्साइज सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा कब हुई थी? 

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के तहत एसआई की भर्ती (SI Recruitment) निकाली गई थी. इस भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 31 अगस्त 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी.

Enforcement Sub Inspector Prelims Exam: सितंबर में हुई परीक्षा

BPSSC ने ट्रांसपोर्ट विभाग के तहत, एनफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर के लिए भर्ती निकाली थी. इसके लिए प्रीलिम्स एग्जाम 7 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में करीब 25087 अभ्यर्थी शामिल हुए. वहीं अब इसका परिणाम जारी कर दिया गया है. 

Forest Range Officer Written Exam Result: फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर लिखित परीक्षा कब हुई थी? 

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा बिहार सरकार, पर्यावरण और परिवर्तन विभाग में “वनों के क्षेत्र पदाधिकारी” (Forest Range Officer) के कुल 24 पदों पर भर्ती निकाली गई थी. इस भर्ती के लिए अप्रैल में शॉर्ट नोटिस जारी किया गया था. वहीं लिखित परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त 2025 को दो पाली में किया गया था. 

BPSSC Results Steps To Download: ऐसे देखें परिणाम 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं. 
  • यहां होम पेज पर संबंधित सेक्शन में जाएं जैसे कि फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर का रिजल्ट देखने के लिए Forest Department सेक्शन में जाएं. 
  • यहां आपको रिजल्ट वाली लिंक मिलेगी, इस पर क्लिक करें. 
  • अब आपके स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुलेगी. 
  • यहां कटऑफ सहित रिजल्ट दिया होगा. 
  • लिस्ट में से अपना रिजल्ट खोजें और इस पीडीएफ को डाउनलोड कर लें. 

यह भी पढ़ें- 10वीं पास युवाओं को बड़ा झटका! अब बदलेंगे यूपी होमगार्ड के नियम

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन