BPSC 71st Result 2025 OUT: बीपीएससी 71वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी, 14261 उम्मीदवार पास

Published by : Ravi Mallick Updated At : 18 Nov 2025 7:27 PM

विज्ञापन

BPSC 71st Result 2025

BPSC 71st Result 2025 OUT: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से 71वीं कंबाइंड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. बिहार में 1298 खाली पदों के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 14261 कैंडिडेट्स को सफलता हासिल हुई है. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

BPSC 71st Result 2025 OUT: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से 71वीं कंबाइंड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. बिहार में 1298 खाली पदों के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 14261 कैंडिडेट्स को सफलता हासिल हुई है. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

13 सितंबर 2025 को राज्य के 37 जिलों में स्थित 912 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा के लिए कुल 4,71,012 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3,16,762 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए.

BPSC 71st Result 2025 Declared

एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए 13,368 तथा वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारियों पद की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 893, इस प्रकार समेकित रूप में कुल 14,261 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं.

BPSC 71st Result 2025 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट पर क्लिक करें.
  • अब BPSC 71st Exam Result 2025 के लिंक पर जाएं.
  • रिजल्ट चेक करने का विकल्प खुलेगा.
  • अपना रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 जून 2025 तक का समय मिला था. इस वैकेंसी के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 19 सितंबर 2025 को हुई थी. इसमें शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस कांस्टेबल PET का शेड्यूल जारी, देखें 19838 पदों के लिए फिजिकल टेस्ट की डेट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन