बिहार पुलिस कांस्टेबल PET का शेड्यूल जारी, देखें 19838 पदों के लिए फिजिकल टेस्ट की डेट

Published by : Ravi Mallick Updated At : 18 Nov 2025 4:14 PM

विज्ञापन

Bihar Police Constable PET की तैयारी करते छात्रों की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

Bihar Police Constable PET Schedule 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की तरफ से कांस्टेबल भर्ती में फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी हो गया है. फिजिकल टेस्ट का आयोजन 15 दिसंबर 2025 से होगा.

विज्ञापन

Bihar Police Constable PET Schedule 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है. सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल यानी CSBC ने कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए फिजिकल इफिशिएंसी टेस्ट (PET) का शेड्यूल (Bihar Police Constable PET Schedule) जारी कर दिया है. अब सभी योग्य कैंडिडेट्स अपना PET डेट, टाइम और वेन्यू ऑनलाइन देख सकते हैं. बोर्ड की तरफ से यह जानकारी जारी होते ही उम्मीदवारों में राहत की लहर दौड़ गई है, क्योंकि लंबे समय से फिजिकल टेस्ट की घोषणा का इंतजार हो रहा था.

इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 25 अप्रैल 2025 तक का समय दिया गया था. इस वैकेंसी के लिए फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल नीचे बताए स्टेप्स से चेक कर सकते हैं.

Bihar Police Constable PET Schedule ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in खोलें.
  • होमपेज पर ‘Bihar Police’ सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब PET Schedule/Admit Card लिंक पर जाएं.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें.
  • PET डेट, टाइम और वेन्यू स्क्रीन पर दिख जाएगा.

Bihar Police Constable PET Schedule PDF यहां चेक करें.

Bihar Police Constable PET Center: कहां होगा फिजिकल टेस्ट

अगर कोई उम्मीदवार किसी कारण एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो वह ऑफलाइन भी अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकता है. इसके लिए उसे 12 और 13 दिसंबर 2025 को पटना स्थित केंद्रीय चयन पर्षद के बैक हार्डिंग रोड (सचिवालय हाल्ट के निकट) जाना होगा. कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच जाकर एडमिट कार्ड लिया जा सकता है.

कांस्टेबल भर्ती में PET सबसे महत्वपूर्ण चरणों में से एक है. इसमें दौड़, हाई जंप और शॉट पुट जैसे परीक्षण होते हैं. यही तय करता है कि उम्मीदवार शारीरिक रूप से इस नौकरी के लिए योग्य है या नहीं. PET में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उम्मीदवारों को अभी से अपनी फिटनेस पर फोकस करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: जूनियर इंजीनियर के लिए रेलवे की Jobs, यहां देखें योग्यता और सेलेक्शन प्रोसेस 

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन