ePaper

Bihar ITICAT Rank Card 2025: बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा का रैंक कार्ड जारी, यहां देखें काउंसलिंग पर लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 03 Jul 2025 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar ITICAT Rank Card 2025 OUT

Bihar ITICAT Rank Card 2025 OUT

Bihar ITICAT Rank Card 2025: बिहार ITICAT 2025 का रैंक कार्ड जारी कर दिया गया है. छात्र bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. अगला चरण काउंसलिंग का होगा, जिसकी तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी. सभी अपडेट वेबसाइट पर मिलेंगे.

विज्ञापन

Bihar ITICAT Rank Card 2025: बिहार में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के इच्छुक छात्रों के लिए अच्छी खबर है. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने ITICAT 2025 का रैंक कार्ड जारी कर दिया है. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रैंक कार्ड bceceboard.bihar.gov.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.

कब हुई थी परीक्षा?

आईटीआई प्रवेश परीक्षा (ITICAT 2025) का आयोजन 15 जून 2025 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई और अब उसका परिणाम भी घोषित किया जा चुका है. बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों के लिए रैंक कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिया है.

कैसे करें रैंक कार्ड डाउनलोड?

  • BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Rank Card of ITICAT-2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • वहां तीन विकल्प मिलेंगे—
    • Open/District wise Rank Card
    • Open Merit Rank Card (रोल नंबर द्वारा)
    • District Open Merit Rank (जिला और रैंक के अनुसार)
  • अपनी डिटेल्स भरें और रैंक कार्ड डाउनलोड करें.
  • रैंक कार्ड की कोई हार्ड कॉपी अलग से नहीं भेजी जाएगी, इसलिए उसे सेव कर लें और जरूरत हो तो प्रिंट भी निकाल लें.

काउंसलिंग पर क्या है अपडेट?

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रैंक कार्ड जारी करने के बाद अगला चरण काउंसलिंग प्रक्रिया का होगा. काउंसलिंग की तारीख और कार्यक्रम की जानकारी जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की जाएगी. इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

यह भी पढ़ें- BTECH IIT CUTOFF 2025: बीटेक में किस रैंक पर मिलेगी CSE ब्रांच? IIT Bombay या Madras के लिए चाहिए इतने अंक

यह भी पढ़ें- Elon Musk Hiring 2025: Elon Musk की कंपनी में काम करने का मौका, 1 करोड़ से ज्यादा होगी सैलरी, मिलेगी ये सुविधा

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन