बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क का फाइनल रिजल्ट 3 साल बाद जारी, 2608 कैंडिडेट्स पास

Published by : Ravi Mallick Updated At : 20 Oct 2025 1:09 PM

विज्ञापन

Bihar Civil Court UDC Final Result 2025 (सांकेतिक फोटो)

Bihar Civil Court UDC Final Result 2025: बिहार सिविल कोर्ट अपर डिवीजन क्लर्क भर्ती में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार 3 साल बाद खत्म हुआ है. डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पटना की तरफ से साल 2022 में निकली अपर डिवीजन क्लर्क भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में कुल 2600 से ज्यादा कैंडिडेट्स पास हुए हैं.

विज्ञापन

Bihar Civil Court UDC Final Result 2025: डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पटना की तरफ से सिविल कोर्ट अपर डिवीजन क्लर्क भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार 3 साल के बाद जारी हुआ है. इसमें कुल 2608 कैंडिडेट्स को सफलता हाथ लगी है. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- patna.dcourts.gov.in पर जाना होगा.

इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2022 को शुरू हुई थी. इसके लिए पहली परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को हुई थी. इसके बाद मेन्स परीक्षा का आयोजन 18 मई 2025 को हुआ था. अब इस भर्ती के लिए फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

Bihar Civil Court UDC Final Result 2025 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट patna.dcourts.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब Bihar Civil Court UDC Final Result 2025 लिंक पर जाएं.
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट की PDF फाइल खुल जाएगी.
  • PDF में अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें.
  • रिजल्ट डाउनलोड कर भविष्य के लिए सेव कर लें.

Bihar Civil Court UDC Final Result 2025 PDF यहां चेक करें.

2608 उम्मीदवारों को मिली सफलता

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पटना की ओर से जारी किए गए रिजल्ट के अनुसार कुल 2608 उम्मीदवारों को सफलता हासिल हुई है. यह रिजल्ट उम्मीदवारों के परफॉर्मेंस और मेरिट लिस्ट के आधार पर तैयार किया गया है. चयनित उम्मीदवारों को जल्द ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की जानकारी दी जाएगी.

सिविल कोर्ट अपर डिवीजन क्लर्क भर्ती में कुल 2639 रिक्तियों में से 2608 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. यह फाइनल सेलेक्शन लिस्ट उम्मीदवारों द्वारा लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है. चयनित उम्मीदवारों को बिहार के विभिन्न सिविल कोर्ट्स में अपर डिवीजन क्लर्क (ग्रेड-III) के पद पर नियुक्त किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बिहार में सहकारिता विभाग में भर्ती, सैलरी होगी 30000 से ज्यादा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन