Bihar Board 12th Result 2025: छोड़ें इंटरनेट की झंझट, फोन में डायरेक्ट पाएं बिहार बोर्ड रिजल्ट, जानें सबसे आसान तरीका
Published by : Ravi Mallick Updated At : 25 Mar 2025 7:36 AM
Bihar Board 12th Result 2025
Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट आज यानी 25 मार्च 2025 को जारी किया गया. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) रिजल्ट की घोषणा बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर हो गई है.
Bihar Board 12th Result 2025: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज यानी 25 मार्च 2025 को जारी हो गया है. बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर हो गई है. बिहार बोर्ड इंटर में करीब 13 लाख छात्रों का रिजल्ट एक साथ जारी होने वाला है. रिजल्ट जारी होने के साथ ही ऑफिशियल वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक हो सकता है. ऐसे में इंटरनेट और वेबसाइट की झंझट से दूर होकर भी आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर के द्वारा जारी किया जाएगा. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. हालांकि, छात्र अपना रिजल्ट ऑफलाइन भी चेक कर सकते हैं. ऑफलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे बताए तरीकों का इस्तेमाल करें.
Bihar Board 12th Result 2025 Live Updates: यहां सबसे पहले पाएं रिजल्ट
Bihar Board 12th Result 2025 By SMS: बिहार बोर्ड का रिजल्ट एसएमएस से
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 फोन में एसएमएस से देख सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें-
- रिजल्ट चेक करने के लिए, मैसेज बॉक्स खोलें.
- मैसेज बॉक्स में “BIHAR12 रोल नंबर” टाइप करें.
- इस मैसेज को 56263 पर भेजें.
- क्वालिफाइंग स्टेटस उत्तर के रूप में भेजा जाएगा.
Bihar Board 12th Result 2025 in School: स्कूल से पाएं मार्कशीट
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों के बाद छात्रों की मार्कशीट उनके स्कूल भेज दी जाएगी. छात्र स्कूल से अपनी मार्कशीट हासिल कर सकते हैं. मार्कशीट में स्कूल के प्रधानाचार्य का हस्ताक्षर होगा. इस मार्कशीट की मदद से ही आपको यूजी कोर्स में दाखिला मिलेगा.
Bihar Board 12th Result 2025: कितना था पिछले साल का रिजल्ट?
पिछले साल 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में 87.21 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी. यदि सभी स्ट्रीम की बात करें तो आर्ट्स में 86.15%, कॉमर्स में 94.88% और साइंस में 87.7% छात्र पास हुए थे. रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपर्स लिस्ट भी जारी हो जाती है.
ये भी पढ़ें: Bihar Board 12th Result 2025 LIVE: इंतजार खत्म, कल जारी हो रहा है बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










