Bihar Board 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे नतीजे, जानिए पिछले साल कब आया था रिजल्ट

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 25 Mar 2026 7:15 PM

विज्ञापन

बिहार बोर्ड रिजल्ट सांकेतिक तस्वीर

Bihar Board 10th Result 2026: बोर्ड ने टॉप 20 छात्र-छात्राओं का वेरिफिकेशन शुरू कर दिया है. साल 2025 में रिजल्ट 29 मार्च को घोषित किया गया था. जानिए इस बार रिजल्ट कब आएगा.

विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद से सभी स्टूडेंट्स की नजर 10वीं के रिजल्ट पर है. इस साल 10वीं परीक्षा में करीब 15 लाख 12 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. ऐसे में सभी को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है. आइए, जानते हैं कि बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट कब तक जारी हो सकता है और पिछले साल का क्या ट्रेंड है.

पिछले साल कब आया था रिजल्ट?

10वीं का रिजल्‍ट आने से पहले यह जानना भी जरूरी है कि पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्‍ट कब आया था. पिछले साल 2025 में बिहार बोर्ड ने 10वीं के नतीजे 29 मार्च 2025 को जारी किया था. हालांकि इस बार बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 30-31 मार्च को जारी कर सकता है.

देखें पिछले सालों का ट्रेंड

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट के पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो बोर्ड लगातार मार्च के आखिरी दिनों में नतीजे जारी करता रहा है. साल 2025 में रिजल्ट 29 मार्च को घोषित किया गया था, जबकि 2024 और 2023 में 31 मार्च को रिजल्ट जारी हुआ था. इससे साफ है कि बोर्ड हर साल लगभग एक ही समय पर रिजल्ट जारी करता है.

बीतें 3 सालों का ट्रेंड देखें

वर्षरिजल्ट जारी होने की तारीख
202529 मार्च
202431 मार्च
202331 मार्च

टॉपर्स वेरिफिकेशन चल रहा है

बोर्ड ने टॉप 20 छात्र-छात्राओं का वेरिफिकेशन शुरू कर दिया है. ऐसे में उम्मीद है कि 30 से 31 मार्च के बीच रिजल्ट जारी किया जा सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.

कहां देखें Bihar Board 10वीं का रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं –

  • bseexam.com
  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • secondary.biharboardonline.com
  • results.biharboardonline.com
  • matricbiharboard.com

कैसे चेक करें Bihar Board 10th Result 2026?

  • सबसे पहले किसी एक आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “BSEB 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें

यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटिनी के लिए आवेदन शुरू, इस दिन तक भरें फॉर्म

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन