Agniveer Answer Key 2025: अग्निवीर भर्ती की आंसर की जल्द होगी जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 Aug 2025 8:30 PM
Agniveer Answer Key 2025
Agniveer Answer Key 2025 OUT Soon: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की आंसर की जारी होने वाली है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आंसर की चेक कर सकते हैं. आसर की चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.com पर जा सकते हैं.
Agniveer Answer Key 2025: भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत अब अग्निवीरों की भर्तियां होती हैं. अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. अग्निवीर भर्ती के लिए आंसर की जल्द जारी होने वाली है. आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स Indian Army की ऑफिशियल वेबसाइट- joinindianarmy.com पर जाना होगा.
अग्निवीर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन इसी महीने में हुआ था. ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित परीक्षाएं 30 जून से 10 जुलाई के बीच हुई थीं. ये परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी. वहीं अब आंसर की जारी होने वाला है. आंसर की जारी होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से इसे चेक कर सकेंगे.
Agniveer Answer Key 2025: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले joinindianarmy.nic.in की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर “Agniveer Recruitment” या “Latest Notifications” सेक्शन में जाएं.
- “Agniveer Answer Key 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी पोस्ट या परीक्षा के अनुसार आंसर की डाउनलोड करने के लिए लिंक चुनें.
- PDF फॉर्मेट में आंसर की खुलेगी – उसे ध्यान से चेक करें.
- चाहें तो आंसर की को डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं.
- किसी प्रश्न पर आपत्ति हो तो वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं.
Agniveer Result 2025: कब आएगा रिजल्ट?
अग्निवीर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन कुछ दिन पहले ही हुआ है. ऐसे में आंसर की आने के बाद कैंडिडेट्स को रिजल्ट का इंतजार रहेगा. अग्निवीर आंसर की पर कैंडिडेट्स द्वारा प्राप्त आपत्तियों को एग्जाम एक्सपर्ट द्वारा सॉल्व किया जाता है. इसके बाद फाइनल आंसर की जारी होती है. बता दें कि फाइनल आंसर की के साथ ही रिजल्ट जारी होगा. वहीं इसके बाद सेलेक्शन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.
ये भी पढ़ें: टेक्नोलॉजी की दुनिया में छलांग, रोबोटिक्स में बनाएं सुनहरा भविष्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










