RBSE 10th Result 2025 DECLARED LIVE: जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, 93.06% पास, यहां सबसे पहले करें चेक
RBSE 10th Result 2025 OUT soon LIVE
RBSE 10th Result 2025 LIVE Updates: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी हो गया है. राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को RBSE Rajasthan Board की ऑफिशियल वेबसाइट- rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
RBSE Rajasthan Board 10th Topper Name

Rajasthan Board 10th Topper 2025 Marksheet

Rajasthan Board 10th Topper 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं में वंदना टॉपर
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं में बाड़मेर की रहने वाली वंदना चौधरी ने टॉप किया है. वंदना को 99.5 फीसदी मार्क्स प्राप्त हुए हैं.
Rajasthan Board 10th Result 2025 DECLARED: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जारी किया रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड ने माध्यमिक, माध्यमिक व्यावसायिक और प्रवेशिका परीक्षा 2025 के परिणामों की घोषणा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा कलेक्ट्रेट से की. इस अवसर पर बोर्ड मुख्यालय अजमेर से प्रशासक महेश चंद्र शर्मा और सचिन कैलाश चंद शर्मा वर्चुअल माध्यम से जुड़े.
Rajasthan Board 10th Result 2025 LIVE: लड़के और लड़कियों का रिजल्ट
परीक्षा में शामिल हुए लड़के: 5,75,554
परीक्षा में शामिल हुई लड़कियां: 5,18,632
लड़कों का पास प्रतिशत: 93.16%
लड़कियों का पास प्रतिशत: 94.08%
Rajasthan Board 10th Result 2025 LIVE लड़कियों का शानदार रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. राजस्थान बोर्ड 10वीं में इस बार भी बेटियों ने परचम लहराया है. 277229 लड़कियों की फर्स्ट डिविजन आई है.
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए