Rajasthan Board 10th Topper 2025: बाड़मेर की बेटी ने राजस्थान बोर्ड 10वीं में गाड़ा झंडा, वंदना को 600 में से 597 मार्क्स

Rajasthan Board 10th Topper 2025 Success Story
Rajasthan Board 10th Topper 2025 Success Story: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इस बार भी लड़कियों ने राजस्थान बोर्ड 10वीं में शानदार प्रदर्शन किया है. राजस्थान बोर्ड 10वीं में इस बार भी बेटियों ने परचम लहराया है. 2,77,229 लड़कियों की फर्स्ट डिविजन आई है. वहीं, बाड़मेर की बेटी वंदना ने टॉप किया है.
Rajasthan Board 10th Topper 2025 Success Story: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. राजस्थान बोर्ड 10वीं में इस साल कुल 93.06 फीसदी छात्रों को सफलता हाथ लगी है. राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस बार भी राज्य की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. लड़कियों का रिजल्ट 94.08 फीसदी रहा है. वहीं, बाड़मेर जिला की रहने वाली वंदना चौधरी स्टेट टॉपर हुई हैं.
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बेटियों का रिजल्ट बेटों से अच्छा रहा है. लड़कियों का रिजल्ट 94.08 फीसदी रहा जबकि लड़कों का रिजल्ट 93.16 फीसदी रहा है. बाड़मेर की बेटी वंदना चौधरी को राजस्थान बोर्ड 10वीं में कुल 597 मार्क्स प्राप्त हुए हैं.
Rajasthan Board 10th Topper 2025: राजस्थान बोर्ड टॉपर वंदना चौधरी
राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में बाड़मेर जिले की रहने वाली वंदना चौधरी को रैंक 1 प्राप्त हुआ है. वंदना चौधरी ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है. उन्होंने 10वीं में कुल 597 मार्क्स प्राप्त किए हैं. वंदना अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने माता-पिता और अपने स्कूल के शिक्षकों को देती हैं.
Rajasthan Board 10th Result 2025 Direct Link: Check Here
RBSE 10th Topper Marksheet: वंदना को 4 सब्जेक्ट में 100 मार्क्स
राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली वंदना चौधरी को कुल 600 में से 597 मार्क्स प्राप्त हुए हैं. उन्हें चार सब्जेक्ट में 100 मार्क्स मिले हैं. वंदना की मार्कशीट नीचे देख सकते हैं-
| विषय | कुल अंक |
|---|---|
| हिंदी | 098D |
| अंग्रेज़ी | 100D |
| विज्ञान | 100D |
| सामाजिक विज्ञान | 100D |
| गणित | 100D |
| संस्कृत | 099D |
राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में कुल 5,46,370 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए. वहीं 3,76,774 छात्रों को द्वितीय श्रेणी और 79,519 को तृतीय श्रेणी प्राप्त हुई. जयपुर में आरबीएसई 10 वीं कक्षा का रिजल्ट 94.18% रहा. जयपुर में 94.17 प्रतिशत लड़कियां और 93.72 प्रतिशत लड़के पास हुए.
ये भी पढ़ें: वेबसाइट क्रैश होने पर ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड रिजल्ट, देखें सबसे सटीक तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










